फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Claims of settlement fail... Complainants are again in abundance

Lakhimpur Kheri News: निस्तारण के दावे फेल... फरियादियों की फिर रही भरमार

Sat, 20 Dec 2025 11:26 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 20 Dec 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Claims of settlement fail... Complainants are again in abundance
निर्मला देवी
गोला गोकर्णनाथ। संपूर्ण समाधान दिवसों में जनता सुगम और त्वरित न्याय देने के दावे तो खूब किए जाते रहे लेकिन हकीकत में फरियादियों को भागदौड़ से छुटकारा नहीं मिल रहा। शनिवार को गोला में संपूर्ण समाधान दिवस में कई फरियादी ऐसे मिले, जो काफी समय से अपनी समस्या लेकर अफसरों के चक्कर काट रहे हैं।
विज्ञापन

गोला तहसील में शनिवार को डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की अध्यक्षता व एसपी संकल्प शर्मा, सीडीओ अभिषेक कुमार की मौजूदगी में 61 लोगों की जनसुनवाई की गई, जिसमें मात्र सात लोगों का ही निस्तारण हो सका। हर बार की तरह इस बार भी शेष निस्तारण संबंधित अफसरों को दिशा-निर्देश दिए गए। इधर, समाधान दिवस में डीएम, एसपी, सीडीओ ने मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी अनंतराम, गोमती देवी, नीलम देवी, देवसुती, रामनिवास को स्वीकृत प्रमाण-पत्र दिया। साथ ही पांच किसानों को स्प्रे वितरण मशीन दी।
विज्ञापन

सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष केके शुक्ला, महामंत्री अनूप वर्मा ने डीएम को ज्ञापन दिया। तहसील परिसर के जर्जर मार्गों, जर्जर टिन शेड की मरम्मत और लंबित वादों का समय सीमा में निस्तारण करने की मांग की। साथ ही अधिवक्ता धर्मेंद्र सिंह ने जमीनी प्रकरण में फर्जी बैनामा, फर्जी दाखिल खारिज, मृत्यु प्रमाण पत्र के मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने एसपी, सीडीओ के साथ मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थी अनंतराम, गोमती देवी, नीलम देवी, देवसुती, रामनिवास को स्वीकृत प्रमाण-पत्र दिया। साथ ही पांच किसानों को स्प्रे वितरण मशीन दी।

-------------

दबंगों ने मेरी धान और गन्ने की फसल जबरन काट ली थी। तीन बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी।
-निर्मला देवी, कुकरा
----------------

भूमिधरी पट्टे का 10 वर्ष पुराना विवाद है। शिकायतों पर आदेश तो हुआ। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी कब्जा नहीं मिला।
-लेखराम, कुंदनपुर

मेरी जमीन पर कुछ लोगों ने जबरन कब्जा कर लिया है। विवाद करीब 10 वर्ष पुराना है। शिकायतें कीं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बोधेलाल, कुकरा
-----------------------------
धाैरहरा में दो शिकायतों का ही निस्तारण

धौरहरा। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम शशिकांत मणि की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। विभिन्न विभागों से जुड़ीं कुल 19 शिकायतें प्राप्त हुईं। शिकायतों में राजस्व विभाग से संबंधित छह, विकास विभाग की दो, पुलिस विभाग की सात तथा अन्य विभागों से जुड़ी चार शिकायतें शामिल रहीं। समाधान दिवस के दौरान राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। संवाद

निर्मला देवी

निर्मला देवी

निर्मला देवी

निर्मला देवी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed