{"_id":"65e6059f0c5245567307c35d","slug":"claim-history-sheeter-died-of-heart-attack-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1015-115564-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : हार्टअटैक से हुई थी हिस्ट्रीशीटर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : हार्टअटैक से हुई थी हिस्ट्रीशीटर की मौत
विज्ञापन
उचौलिया। रविवार को संदिग्ध हालात में खेत के पास मृत मिले हिस्ट्रीशीटर महेश की मौत के मामले में पुलिस का दावा है कि उसकी मौत हार्टअटैक से हुई थी। उधर, पुलिस हिस्ट्रीशीटर महेश का क्राइम रिकॉर्ड भी हासिल नहीं कर सका है।
रविवार सुबह कस्बे में हाईवे के किनारे पेट्रोल पंप के पास थाना क्षेत्र के गांव कंजा निवासी महेश (50) का शव मिला था। मृतक थाना पसगवां का हिस्ट्रीशीटर था। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक- महेश की मौत हार्टअटैक से हुई थी। मौत का समय रिपोर्ट का अध्ययन करने के बाद पता चलेगा।
उन्होंने बताया कि महेश की क्राइम हिस्ट्री अभी देखी नहीं जा सकी है। महेश की मौत पर उसके भतीजे सुशील ने हत्या की आशंका जताई थी। सुशील ने महेश के शरीर पर चोट के निशान बताए थे। वहीं थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि महेश के शरीर पर कहीं भी चोट नहीं थे।
विज्ञापन
घटनास्थल तक कैसे पहुंचा महेश, पुलिस के पास जवाब नहीं
उचौलिया। महेश के भतीजे सुशील के मुताबिक- चाचा महेश शनिवार शाम को रतनपुर से एक बाइक पर सवार दो लोगों के साथ बैठकर आए थे। रविवार सुबह उनको तलाश करते हुए परिजनों को उचौलिया में महेश का शव हाईवे के किनारे पड़ा मिला था। प्रश्न यह है कि महेश बाइक पर किसके साथ आए? रतनपुर से आने के बाद कहां गए? उचौलिया में घटनास्थल पर कैसे पहुंचे? हाईवे के किनारे खेत की मेड़ तक कैसे पहुंचे? उनके साथ कौन कौन था? इसका पुलिस के पास कोई जवाब नहीं है। उधर, महेश हिस्ट्रीशीटर थे तो आशंका है कि साथ लेकर गए बाइक सवार अपराधी तत्व हो सकते हैं। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में कोई जानकारी नहीं। संवाद