फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civil court will start functioning soon in Palia

Lakhimpur Kheri News: सिविल कोर्ट का पलिया में जल्द शुरू होगा संचालन

Wed, 09 Apr 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Civil court will start functioning soon in Palia
पलियाकलां। पलिया तहसील में सिविल कोर्ट का संचालन जल्द से शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है।कोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद वादकारियों को काफी सहूलियत मिलेंगी।
विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के प्रशासनिक न्यायाधीश ने पलिया में सिविल जज जूनियर डिवीजन का पद सृजित करते हुए उस पर तैनाती भी कर दी है। सिविल जज जूनियर डिवीजन रवि पांडेय को यहां तैनात किया गया है। जल्द ही वह यहां पर बैठना शुरू कर देंगे। पलिया बार एसोसिएशन के सदस्यों ने इस कार्य के लिए उच्च न्यायालय के न्यायाधीश को बधाई दी है।
विज्ञापन

बता दें कि 30 सितंबर 2024 को शासनादेश जारी कर शासन ने पलिया में सिविल जज जूनियर डिवीजन की नियुक्ति की स्वीकृति दे दी थी। जिसके बाद पलिया बार एसोसिएशन ने यहां सिविल जज का चैंबर बनवाने के साथ ही अन्य औपचारिकताएं पूरी कर ली थीं, लेकिन उसके बाद से मामला लंबित चल रहा था। अब पलिया में सिविल जज जूनियर डिवीजन की स्वीकृति मिली है। उनकी कोर्ट पलिया बार एसोसिएशन के भवन में लगेगी। पास ही उनका चैंबर भी बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed