फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा

Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 06:11 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत पांच अगस्त 2021 को जिले भर की सभी उचित दर दुकानों पर अन्न महोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन

अन्न महोत्सव के सफल क्रियान्वयन के लिए डीएम डॉ अरविंद कुमार चौरसिया ने सोमवार को सभी एसडीएम व डीएसओ समेत आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि महोत्सव को लेकर सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाए।
कार्यक्रम में सभी उचित दर दुकानों पर पीएम के संबोधन का प्रसारण दूरदर्शन के जरिए होगा। सभी उचित दर विक्रेता अपनी दुकानों पर साफ-सफाई व सुसज्जित कराकर 100 कार्डधारकों के बैठने की व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से बैग में अनाज का वितरण किया जाएगा। वहीं अन्य लाभार्थियों को कार्यक्रम के बाद अनाज का वितरण सुचारू रूप से होगा। डीएम ने निर्देश दिए कि उचित दर दुकानों पर कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी वर्कर, शिक्षामित्र, परिषदीय विद्यालय के एमडीएम प्रभारी मौजूद रहें। वहीं एसडीएम, तहसीलदार, खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, एडीओ स्तर के अधिकारी व ब्लॉक मिशन मैनेजर भ्रमणशील रहकर कार्यक्रम को सकुशल संपन्न कराएं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि (सांसद, विधायक, जिपं अध्यक्ष, नगरीय निकाय अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख व प्रधान) की उपस्थिति रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed