फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

एक और नया गोआश्रय केंद्र चालू, भटकते पशुओं को मिलेगा आसरा

Tue, 15 Dec 2020 10:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 15 Dec 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर के नकहा भीरा घासी में नए बने गोआश्रय केंद्र पर गाय को चारा खिलाते सीडीओ अरविंद सिंह। संवा - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। नकहा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत भीरा घासी में नवनिर्मित अस्थायी गोआश्रय केंद्र प्रारंभ किया गया है, जिससे क्षेत्र के छुट्टा पशुओं को आसरा मिलेगा। वहीं किसानों की समस्याएं दूर होंगी। इससे जनपद में कुल गोआश्रय केंद्रों की संख्या बढ़कर 39 हो गई है।
विज्ञापन

सीडीओ अरविंद सिंह ने विधि-विधान से गाय की पूजा-अर्चना कर गोआश्रय केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान पशुओं को हरा चारा खिलाया गया और गोआश्रय केंद्र संचालन समिति को इसकी नियमित देखभाल करने के निर्देश और उन्हें ठंडक से बचाव के लिए इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. टीके तिवारी, बीडीओ संतोष कुमार, प्रधान याकूब अली, लेखपाल चंद्रप्रकाश सिंह और सचिव दुर्गेश नंदिनी मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed