{"_id":"5fc6963f8ebc3e9bca1b0e48","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly428754862","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा नदी के घाटों पर फैला कचरा हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा नदी के घाटों पर फैला कचरा हटाया
विज्ञापन
पलिया शारदा नदी पर सफाई करते कर्मी। संवाद
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलियाकलां। श्री रामलीला मेला कमेटी की तरफ से शारदा नदी के घाटों की साफ-सफाई कराई गई। कार्तिक पूर्णिमा पर नदी में स्नान करने आए श्रद्धालुओं के साथ ही अन्य लोगों ने वहां काफी कचरा फैलाया था।
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद लोगों द्वारा शारदा नदी के घाटों पर बड़ी मात्रा में कचरा व गंदगी छोड़ दी गई थी। इसको लेकर रामलीला कमेटी की तरफ से स्नान से पूर्व घाटों व मंदिरों के आसपास पड़े कूड़े -कचरे, पॉलिथीन, खंडित मूर्तियों आदि की सफाई कराई गई थी। उसी तरह कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद श्रद्धालुओं व पंडों, पुजारियों, दुकानदारों आदि द्वारा छोड़े गए कूड़े कचरे को हटाते हुए सफाई कराई गई। सफाई रेल पुल से सड़क पुल के मध्य व मंदिर के सामने घाट तक तथा पीछे मेला लगने के स्थान पर कराई गई। मेला कमेटी के मंत्री बद्री विशाल गुप्ता के सुपुत्र राजेश भारतीय कई घंटे सफाई कर्मचारियों के साथ स्वयं डटे रहे। श्रीनगर गांव के नाविकों ने भी इसमें सहयोग किया। संवाद