फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बाबरपुर: जांच में कोटे का वितरण और स्टाक में मिली खामियां

Thu, 03 Sep 2020 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत बाबरपुर में लगातार राशन कार्ड धारकों की शिकायत रही कि उन्हें कोटे से कम मात्रा में राशन देकर अधिक दाम लिए जाते हैं। साथ ही कोटेदार अधिकारियों की सह पर मनमानी करता है। शिकायत पर अधिकारियों ने जांच कर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन

बाबरपुर ग्राम पंचायत के कार्डधारकों ने तहसील से लेकर जिला प्रशासन तक के अधिकारियों को कोटेदार की शिकायतें भेजी, जिस पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेश सिंह और पूर्ति निरीक्षक विनय कुमार पांडे के साथ टीम कोटे के निरीक्षण में पहुंची। बाबरपुर में परागा देवी, सुशीला देवी, निर्मल, गीता देवी, घनश्याम आदि ने जांच अधिकारियों को बताया कि उनका कोटेदार अरुण कुमार निर्धारित मूल्य से अधिक दाम लेकर कम खाद्यान्न देता है। ग्राम प्रधान हरवंशराज ने भी कार्डधारकों की शिकायत की पुष्टि करते हुए लिखित पत्र दिया। अधिकारियों ने लोगों के बयान लेने के साथ कोटे का वितरण रजिस्टर, स्टाक चेक किया। खामियां मिलने पर फटकार लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी। वहीं पड़ोस के मजरा चौरिया में भी अधिकारियों को राशनकार्ड धारकों के गुस्से का सामना करना पड़ा। वहां प्रधान और कोटेदार के बीच झड़प सामने आई।
विज्ञापन

कार्ड धारकों की शिकायत पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी लखीमपुर के साथ जांच में टीम गई थी। जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विनय कुमार पांडे, पूर्ति निरीक्षक तहसील गोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed