फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

वाहन के इंतजार में एक घंटे अस्पताल में रखा रहा शव

Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:44 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर पर रखा शव। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के न्यू सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक अधेड़ की गुरुवार को मौत हो गई। अस्पताल का शव वाहन आने तक परिजन करीब एक घंटे तक शव लेकर अस्पताल में बैठे रहे।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक के गांव गनेशपुर निवासी सूबेदार सिंह के पेट में दर्द होने बुुधवार को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार को सूबेदार की मौत हो गई। मृतक के भाई अजय सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह अचानक पेट में दर्द होने लगी। गांव में दिखाया, लेकिन आराम न मिलने पर जिला अस्पताल लाकर भर्ती करा दिया। जहां गुरुवार को मौत हो गई। सूबेदार का शव निजी वाहन से ले जाने में असमर्थता जताने पर वार्ड स्टाफ ने इसकी सूचना सीएमएस को दी। इस दौरान परिजन करीब एक घंटे तक सूबेदार के शव के साथ जिला अस्पताल में करीब एक घंटे तक शव वाहन का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पास दो शव वाहन हैं। गुरुवार को दोनों शव लेकर गए थे। मृतक के घरवालों से कुछ देर इंतजार करने को कहा था, जिसकी उन लोगों ने हामी भी भरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ.आरसी अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
चादर में शव ले जाने पर सीएमएस ने मांगा स्पष्टीकरण
जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती एक अज्ञात महिला की बुधवार को मौत हो गई। वहां मौजूद लोग शव को एक चादर में रख मोर्चरी में रखने के लिए लेकर गए। इस तरह शव को चादर में ले जाने पर सीएमएस ने नाराजगी जताई है। उन्होंने वार्ड स्टाफ से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमएस डॉ. आरसी अग्रवाल ने बताया कि सर्जिकल वार्ड से चंद कदम पर मोर्चरी है। उसकी मौत हो जाने पर वार्ड के ही कुछ लोगों ने शव को चादर में रख मोर्चरी पहुंचाया था। मोर्चरी तक शव पहुंचाने की जिम्मेदारी वार्ड स्टाफ की थी। यदि कोई दिक्कत थी तो इसकी जानकारी देनी चाहिए थी। इसमें वार्ड स्टाफ की लापरवाही प्रतीत होती है। इस पर स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed