फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

खुटार में फर्जी वन रक्षक गिरफ्तार

Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
बांकेगंज (लखीमपुर खीरी)। वन विभाग में वन रक्षक पद का फर्जी नियुक्ति-पत्र लेकर घूम रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। डीएफओ नार्थ खीरी ने इस नियुक्ति-पत्र को फर्जी बताया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जनपद शाहजहांपुर के खुटार थाना क्षेत्र के बुझिया गांव निवासी सतनाम सिंह अपनी बाइक पर वन विभाग लिखवाकर घूम रहा था। संदेह होने पर खुटार पुलिस ने उसे धर दबोचा। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने उत्तर खीरी वन प्रभाग में वन रक्षक पद पर खुद को तैनात बताया। उसने इस संबंध में पुलिस को प्रभागीय वनाधिकारी अवध क्षेत्र द्वारा जारी नियुक्ति-पत्र भी दिखाया। कथित तौर पर जारी इस नियुक्ति-पत्र पर एक दिसंबर 2018 की तारीख अंकित थी। इस संबंध में जब खुटार पुलिस ने डीएफओ नार्थ खीरी डॉक्टर अनिल कुमार पटेल से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि पिछले तीन साल से वह इस जनपद में तैनात हैं, उनके सामने ऐसी कोई नियुक्ति नहीं हुई है। डीएफओ ने यह भी बताया कि फर्जी वन रक्षक ने खुटार पुलिस को डीएफओ अवध क्षेत्र लखनऊ एके राय की ओर से जारी फर्जी नियुक्ति-पत्र दिखाया है, जबकि वर्ष 2018 में इस नाम के कोई डीएफओ अवध क्षेत्र में तैनात नहीं थे। पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

अपने को वन रक्षक बताने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके पास बरामद नियुक्ति-पत्र प्रथम दृष्टया फर्जी प्रतीत होता है। इस मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जय शंकर सिंह, इंस्पेक्टर, थाना खुटार-शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed