फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग से लाखों का नुकसान

Sun, 19 Jul 2020 06:24 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला ईदगाह में स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शुक्रवार की रात आग लग गई, जिससे दुकान में रखे पंखे, कूलर, एलईडी, फ्रिज सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। कुछ दूरी पर खड़ा एक रिक्शे के टायर भी जल गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिव कॉलोनी निवासी विशाल तिवारी की मोहल्ला ईदगाह में नगर पालिका मार्केट में इलेक्टॉनिक्स की दुकान है। शुक्रवार रात करीब दो बजे दुकान में आग भड़क उठी। आग की लपटों को देख आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर काफी भीड़ लग गई। पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड और दुकान स्वामी को आग लगने की जानकारी दी। सूचना पर विशाल तिवारी कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान स्वामी विशाल ने बताया कि आग में कई कूलर, फ्रिज, पंखे सहित लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया है। उन्होंने आग लगने की वजह शार्टसर्किट होना बताई है। उधर, दुकान से कुछ दूरी पर खड़े ईदगाह निवासी अशरफ का घर के बाहर खड़ा रिक्शा भी अज्ञात कारणों से लगी आग की चपेट में अकर जल गया। उन्होंने आग लगने की लिखित सूचना कोतवाली सदर पुलिस को दी है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed