{"_id":"5f1311448ebc3e63b511e5c2","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly413176794","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरवासियों, श्रद्धालुओं की राह में गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरवासियों, श्रद्धालुओं की राह में गड्ढे ही गड्ढे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ का गड्ढा मुक्त सड़कों का फरमान सिर्र्फ कागजों तक सीमित रहा। छोटी काशी में सड़कों पर गहरे गड्ढे विकास के दावों को आइना दिखाने के लिए काफी हैं। नगर, प्रदेश में धार्मिक स्थल के रूप में पहचान रखता है इसलिए यहां वर्ष भर श्रद्धालुओं, दर्शनार्थियों की भीड़ रहती है। साथ ही प्रत्येक तीसरे महीने पर यहां भव्य मेले का आयोजन भी होता है। फिर भी आलम यह है कि जिस क्षेत्र में भीड़ और राहगीरों की संख्या अधिक रहती है वहां की सड़कें खस्ताहाल है। यहां वाहन से निकलना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल है। स्टेशन रोड, सिनेमा रोड या मिल डायवर्जन मार्ग हों, यहां हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
अलीगंज रोड
अलीगंज रोड पर कृषि उत्पादन मंडी समिति के गेट से सेंट्रल वेयर हाउस के गेट के सामने तक सड़क पर इतने गहरे गड्ढे हो गए हैं कि जरा सी भी चूक बड़े हादसे को दावत दे सकती है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले इस रोड पर निकलने वाले अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी अंजान बने हैं।
स्टेशन रोड
नगर की महत्वपूर्ण रोड में से स्टेशन रोड एक है। रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा, लेबर ऑफिस, पशु चिकित्सालय, राजकीय बीज केंद्र इसी मार्ग पर है। गहरे गड्ढे होने से स्टेशन रोड पर आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन इस मार्ग की रेलवे सुधि नहीं ले रहा है। उधर, इस रोड का निर्माण, अधिकार क्षेत्र में नहीं है यह कहकर नगरपालिका हाथ खड़े कर लेती है।
विज्ञापन
मिल डायवर्जन रोड
पौराणिक शिव मंदिर और गोकर्ण तीर्थ के निकट होने से मिल डायवर्जन रोड नगर की प्रमुख रोड है। यह मार्ग वर्ष भर श्रद्धालुओं, मेलार्थियों, दर्शनार्थियों से भरा रहता है। यहां से निकलने वालों की राह में गड्ढे ही गड्ढे । इस मार्ग को बनवाने की सुधि न तो नगर पालिका प्रशासन को है और न ही चीनी मिल को।
सिनेमा रोड
जिला मुख्यालय को जाने वाले लखीमपुर रोड को जोड़ने वाला सिनेमा रोड नगर का प्रमुख मार्ग है। यह रोड शिवम चौराहे से नानक चौकी तक गड्ढों से भरा है। जिस पर वाहन सवार राहगीरों का निकलना मुश्किल है। वहीं बरसात में इस मार्ग पर दिक्कत और भी बढ़ जाती है।
नगर की जनता ने कहा
स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा होने से नगर का यह प्रमुख मार्ग है। इसी मार्ग पर राजकीय बीज भंडार, लेबर आफिस, पशु चिकित्सालय भी है। गड्ढे होने से आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। वर्षों से यह मार्ग जर्जर पड़ा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।
-हरद्वार बाजपेयी निवासी स्टेशन रोड गोला
मेला मैदान की दुकानों के नीचे नाले कभी साफ नहीं हुए तो रोड के दूसरी तरफ नाले का निर्माण आधा हुआ। अगर वही नाला आगे पूरा बना होता तो जलभराव की समस्या उत्पन्न न होती। इस वर्ष कोरोना महामारी होने के कारण सावन मेला नहीं है, अन्यथा शिव भक्तों को इसी गंदे पानी से होकर दर्शन के लिए जाना पड़ता।
-अमित त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल गोला
सिनेमा रोड पर बुरी तरह से ध्वस्त सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण हर समय निकलना मुश्किल हो गया है और इस सड़क पर कई हादसे भी हो चुके हैं। जब बारिश होती है तो ट्रांसफार्मर से सड़क पर भरे हुए पानी में करंट आ जाता है जिससे निकलने वाली जनता एवं पशुओं की जान पर बनी रहती है। किसी भी वक्त कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
-रफी अहमद, पूर्व सदस्य नगर पालिका गोला
पौराणिक शिव मंदिर होने के कारण नगर की पहचान धार्मिक नगरी छोटी काशी के रूप में है। वर्ष भर यहां भीड़ रहती है। वर्षों से स्टेशन रोड जर्जर पड़ा है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। जनप्रतिनिधियों को नगर का विकास प्राथमिकता पर रखना चाहिए।
-पप्पू वाजपेई निवासी स्टेशन रोड गोला
जिम्मेदारों ने कहा
स्टेशन रोड नगर पालिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं है। रेलवे और सांसद को मार्ग निर्माण कराने के लिए पत्र लिखा गया है। मिल डायवर्जन रोड पर चीनी मिल के गन्ना भरे वाहन निकलते है इसलिए इस सड़क को चीनी मिल को बनवाना चाहिए। सिनेमा रोड सहित अन्य रोडों के निर्माण के लिए पीडब्ल्यूडी को लिखा गया है। कार्य प्रोसेस में है, यदि नहीं होगा तो नगर पालिका से निर्माण कार्य कराया जाएगा।
-मीनाक्षी अग्रवाल, पालिका अध्यक्ष गोला गोकर्णनाथ
नगर पालिका, लोक निर्माण विभाग एवं विधायक निधि के समन्वय से नगर में साढ़े 10 किलोमीटर मार्ग हाट मिक्स प्लांट से प्रत्येक चार वर्ष में बनवाया जाता था। वह समन्वय खत्म हो गया है। परिणाम स्वरूप नगर के मार्ग जर्जर हो गए हैं। नगर हित में नगर पालिका अध्यक्ष चाहें तो मैं समन्वय में हर संभव सहयोग करने को तैयार हूं। नगर के जर्जर मार्गों की मुझे बहुत चिंता है।
-अरविंद गिरि, विधायक