{"_id":"5f0b39fc8ebc3e639745ad77","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly4125016109","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमिश्नर ने थारू गांव धुसकिया का दौरा कर जानी हकीकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कमिश्नर ने थारू गांव धुसकिया का दौरा कर जानी हकीकत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदनचौकी (लखीमपुर खीरी)। जिले के नोडल अधिकारी और कमिश्नर मुकेश कुमार मेश्राम ने थारू क्षेत्र के धुसकिया गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने एएनएम सेंटर और वहां कोविड हेल्थ डेस्क पर जाकर स्थिति को देखा। थारू संस्कृति से रूबरू हुए और धुसकिया गांव में पैदल भ्रमण किया।
रविवार दोपहर एक बजे मंडलायुक्त थारू क्षेत्र के धुसकिया गांव पहुंचे। यहां सबसे पहले उन्होंने एएनएम सेंटर पर कोविड हेल्थ डेस्क देखी, अपने सामने ही कई महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सेंटर पर पानी, बिजली आदि का निरीक्षण किया। यहां तैनात एएनएम को पीपी किट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सेंटर परिसर में प्रोजेक्टर हाई वैल्यू एगीकल्चर खीरी के तत्वावधान में लगे स्टॉल पर जानकारी ली। इस बाद वह धुसकिया गांव पहुंचे। यहां पैदल भ्रमण के दौरान गंदगी देखकर सफाई के निर्देश दिए। बाद में गांव के वेदराम के घर पहुंचे और थारू संस्कृति से रूबरू हुए। मंडलायुक्त के साथ डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, सीएमओ मनोज अग्रवाल, परियोजना अधिकारी यूके सिंह, एसडीएम पूजा यादव, सीओ कुलदीप कुकरेती भी थे।
हस्तनिर्मित वस्तुओं का लिया जायजा
धुसकिया गांव के निरीक्षण के बाद कमिश्नर गोबरौला गांव स्थित हथकरघा उद्योग पहुंचे। यहां हस्तनिर्मित वस्तुओं को देखा। पुरैना, रामनगर का निरीक्षण करने के बाद पलिया रवाना हो गए।
विज्ञापन
साफ-सफाई व्यवस्था रही दुरुस्त, नहीं रुके मेश्राम
पलियाकलां मंडलायुक्त मुकेश कुमार मेश्राम के आने से पूर्व ही यहां की व्यवस्था नगर पालिका प्रशासन ने दुरुस्त कर ली थी। दो दिनों से तलीझाड़ सफाई अभियान चलाकर पूरे शहर को स्वच्छ किया था। नगर पालिका में बोर्ड बैनर आदि लगा दिए गए थे तो अस्पताल में सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर लीं गईं थीं। यहां तक कि शहर के चौराहों पर लाउडस्पीकर से कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा था। बावजूद इसके मंडलायुक्त यहां रुकने के बजाय सीधे लखीमपुर रवाना हो गए। जिससे यहां अफसरों ने राहत की सांस ली।