{"_id":"5e2b39458ebc3e4b5d6745b7","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3933316186","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेड में देश की आन-बान-शान व नारी शक्ति भी दिखी झलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेड में देश की आन-बान-शान व नारी शक्ति भी दिखी झलक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को पुलिस लाइन में फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ, जिसमें देश की आन-बान-शान और नारी शक्ति की झलक दिखाई दी। जवानों ने थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ फुल ड्रेस रिहर्सल किया। रिहर्सल देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।
26 जनवरी को परेड की तैयारियों को लेकर कई दिनों से पुलिस जवान तैयारियों में जुटे हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस जवानों ने थ्री नॉट थ्री रायफल के साथ परेड की। एसएसबी, होमगार्ड, पुलिस रेडियो विभाग, अग्निशमन, एनएसीसी कैडेट्स आदि की टीमों ने भी फुल ड्रेस रिहर्सल किया। स्कूली बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया। रिहर्सल में देश की आन-बान-शान के साथ नारी शक्ति की झलक भी दिखाई दी। 26 जनवरी को थ्री नॉट थ्री परेड के बाद यूपी पुलिस के पास से हमेशा के लिए विदा हो जाएगी। रिसर्हल के दौरान एसपी पूनम, एएसपी शैलेंद्र लाल, सीओ सिटी विजय आनंद, शहर कोतवाल अजय प्रकाश मिश्र आदि मौजूद रहे।