{"_id":"5e26e65b8ebc3e4b650a9102","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3928250110","type":"story","status":"publish","title_hn":"बफरजोन की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का रास्ता साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बफरजोन की भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने का रास्ता साफ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की उत्तर निघासन रेंज के रन नगर वन ब्लॉक में लंबे अरसे से अवैध कब्जे में चल रही 746.187 एकड़ वन भूमि को अब वन विभाग जल्द ही खाली कराकर अपने कब्जे में ले लेगा। विभागीय प्रकियाएं पूरी होने के बाद दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक ने भी अवैध कब्जेदारों की अपील को खारिज कर दिया है। जिससे अब अवैध कब्जे की वन भूमि को खाली कराने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन की कुल 9100 हेक्टेयर वन भूमि अवैध कब्जे में चल रही है। जिसे खाली कराने में वन विभाग को काफी मशक्कत करना पड़ रही हैं। इसी तरह उत्तर निघासन रेंज के रन नगर वन ब्लॉक में 746.187 एकड़ वन भूमि पर भी कई लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा हैं और उस पर लंबे अरसे से खेती-बाड़ी करते चले आ रहे हैं। वन विभाग ने राजस्व विभाग की मदद से वन भूमि की नपत कराई और अवैध कब्जे में चल रही जंगल की जमीन को चिह्नित किया, लेकिन दुधवा टाइगर रिजर्व बफरजोन के प्रभागीय वनाधिकारी और डीएफओ डॉ. अनिल कुमार पटेल के नोटिस जारी करने के बाद भी इन कब्जेदारों ने जमीन खाली नहीं की। साथ ही डीएफओ के इस आदेश के खिलाफ अवैध कब्जेदारों ने दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर संजय पाठक के पास अपील की जिसे उन्होंने खारिज कर दिया है।
दुधवा टाइगर रिजर्व के फील्ड डाइरेक्टर के अपील खारिज करने के बाद रन नगर वन ब्लॉक में अवैध कब्जे में चल रही वन भूमि को खाली कराने का रास्ता साफ हो गया है। दुधवा टागर रिजर्व बफरजोन के उपनिदेशक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पैमाइश कराकर अवैध कब्जे में चल रही वन भूमि को चिह्नित किया जा चुका है। विभागीय कार्रवाई पूरी हो चुकी है और अब जल्द ही इस वन भूमि को खाली कराया जाएगा।