फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे तक कटौती, 20 हजार लीटर तेल की निकाली जा रही नमी

Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। छाउछ बिजलीघर में 63 एमवीए ट्रांसफर के तेल की नमी निकालने का काम तीसरे दिन भी जारी रहा। इससे शहर में चार घंटे की बिजली कटौती हुई, जबकि इससे जुड़े बेहजम और फरधान उपकेंद्र क्षेत्र में चार से पांच घंटे बिजली कटौती की गई। अब शनिवार की शाम पांच बजे तक ट्रांसफार्मर की मरम्मत का काम पूरा होने तक कुछ घंटे और कटौती झेलनी पड़ सकती है। अधिशासी अभियंता (पारेषण) रामानंद ने बताया कि 63 एमवीए ट्रांसफार्मर में करीब बीस हजार लीटर तेल होता है। बारिश आदि वजहों से तेल में नमी आ जाती है। यही तेल की नमी बाइंडिंग के जरिए पूरे सिस्टम को अपनी चपेट में ले लेती है। इससे ट्रांसफार्मर कभी भी खराब हो सकता है, जिससे पहले तेल की नमी सुखाने के लिए इसे 70 डिग्री सेंटीग्रेड पर गर्म किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार की दोपहर तक काम पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद शाम से 63 एमवीए ट्रांसफार्मर भी काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed