फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

सिस्टम है होशियार...खुराफात की तो होगा कड़ा प्रहार

Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:53 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। आसपास के जिलों से आईं हिंसा की खबरों को लेकर जिला प्रशासन कोई रिस्क नहीं उठाना चाहता है। नतीजतन शनिवार को भी पुलिस और प्रशासनिक अफसर अलर्ट रहे। मुख्य चौराहों और धार्मिक स्थलों के आसपास काफी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह व एसपी पूनम काफिले के साथ शहर और ग्रामीण इलाकों में घूमते रहे। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की। इंटरनेट व्यवस्था भी पटरी पर लौट आई। ऐसे में शहर के बाजारों में खासी रौनक दिखी। लोगों ने बगैर किसी खौफ के खरीदारी की।
विज्ञापन

जुमे की नमाज सकुशल निपटाना जिला प्रशासन के लिए चुनौती था, इसके लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई थी। उस पर अमनचैन पसंद लोगों की सूझबूझ से कोई अप्रिय वारदात नहीं हुई। सब कुछ सामान्य हालात में निपट गया। इससे प्रशासन ने राहत महसूस की। शनिवार को शहर में हालात पूरी तरह सामान्य रहे। समय से बाजार खुले। लोगों ने जमकर खरीदारी की तो वहीं हूटर लगी पुलिस की गाड़ियां विभिन्न क्षेत्रों में घूमती रहीं और पुलिस-प्रशासन के अलर्ट होने का एहसास कराती रहीं।
विज्ञापन


सभासदों और प्रधानों को भी किया अलर्ट
लखीमपुर खीरी। एडीएम अरुण कुमार सिंह व एएसपी शैलेंद्र लाल ने शहर के सभासदों, प्रधानों के साथ कोतवाली सदर परिसर में बैठक की। अफसरों ने सभी से अनुरोध किया कि वे लोग अपने गांवों और मोहल्लों में भी जाकर लोगों को शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करें। प्रभारी निरीक्षक सदर अजय प्रकाश मिश्र ने कहा कि मोहल्ले या गांव में कोई असामाजिक तत्व किसी को भड़का रहा हो या माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहा हो तो इसकी सूचना उन्हें दें। ताकि समय रहते पुलिस उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर सके। बैठक में तहसीलदार उमाशंकर त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक अंकित अवस्थी सहित कई सभासद व प्रधान आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में पूरी तरह से शांति व्यवस्था कायम रही। शनिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों का जायजा लिया और लोगों से इसी तरह का सहयोग बनाए रखने को कहा गया है।- शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी

जिले में सुरक्षा व्यवस्था कायम रहे इसके लिए फिलहाल फोर्स इसी तरह तैनात रहेगा। वह खुद भी शहर और ग्रामीण क्षेत्र का जायजा ले रही हैं।
-पूनम,एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed