{"_id":"5dfe4eed8ebc3e880a639091","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly388887587","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली पर किसानों का फूटा गुस्सा, बंद कराई तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली पर किसानों का फूटा गुस्सा, बंद कराई तौल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढखेरवा-निघासन। गुलरिया चीनी मिल के रायुपर प्रथम गन्ना क्रय केंद्र पर एक किसान के गन्ने से भरे वाहन में साढ़े चार क्विंटल गन्ने की घटतौली पकड़ी। इस पर किसानों ने विरोध करते हुए तौल बंद करा दी। आरोप है कि चीनी मिल के अधिकारियों ने कार्रवाई करने के बजाए मामले को सुलझाने में जुट गए। नाराज किसानों ने तौल जब हंगामा करना चालू किया तो लिपिक का स्थानांतरण करते हुए चीनी मिल ने तौल ही बंद करा दी।
गुलरिया चीनी मिल के रायपुर गन्ना प्रथम पर दुलही के किसान गन्ने की तौल कराने के लिए गए थे। किसान अवध बिहारी, अजय श्रीवास्तव, सर्वेश श्रीवास्तव, रूपेश, समीम, अब्दुल हफीज, लक्ष्मी नारायण, श्रवण, रामलखन, हरीश सहित अन्य किसानों ने आरोप लगाया है कि पिछले पंद्रह दिन से गन्ना क्रय केंद्रों पर घटतौली हो रही थी। शक होने पर 17 दिसंबर को करीब चार किसानों ने धर्मकांटा करवाकर ट्रॉली क्रय केंद्र पर तौल करवाई तो सभी की ट्रॉलियों में साढ़े चार क्विंटल की घटतौली पकड़ी गई। घटतौली का हंगामा होने पर मिल कर्मचारियों ने कांटा गड़बड़ होने की बात कहते हुए तौल बंद करा दी। साथ ही तौल लिपिक को दूसरे क्रय केंद्र पर भेज दिया।
शनिवार को एक बार फिर जब तौल चालू हुई तो उसमें करीब चार क्विंटल गन्ना कम निकला। नाराज किसानों ने फिर तौल बंद करा दी। किसानों का आरोप है कि बीते 10 दिन में क्रय केंद्र पर सात सौ क्विंटल की घटतौली की गई है। किसानों ने घटतौली के दौरान नुकसान हुए गन्ने की भरपाई करने की मांग की है।