फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

शोहदों की धरपकड़ में खानापूरी पर भड़कीं एसपी

Sun, 22 Dec 2019 06:51 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 22 Dec 2019 06:51 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। अपराधियों की धरपकड़ को चलने वाले अभियानों के प्रति पुलिस कितनी सजग है। इसकी बानगी शोहदों की धरपकड़ व उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए एसपी के आदेश पर चले अभियान में देखने को मिली। टीमों ने स्कूल-कॉलेजों, चौराहों के निरीक्षण आदि की रिपोर्ट भेजी। जिसमें शोहदों के मिलने का भी जिक्र किया, लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई शून्य रही। एसपी ने इसे टीमों की लापरवाही माना है। उन्होंने थाना प्रभारियों को लताड़ लगाई। साथ ही कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शोहदों पर नकेल कसने के लिए थाना स्तर पर टीमें गठित हैं। टीमों की कमान थाना प्रभारियों के हाथ में है, लेकिन टीमें सिर्फ खाना पूरी कर रहीं थीं। अमर उजाला ने 10 दिसंबर के अंक में पेज संख्या दो पर साहब, शोहदों से बेटियां परेशान... एंटी रोमियो स्क्वॉड का नहीं कोई नामोनिशान शीर्षक से छापी थी। खबर को संज्ञान में लेकर एसपी ने एंटी स्क्वॉड टीम पर नकेल कसी। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अब तक कितनी गोष्ठी हुईं। कितने स्थानों पर कब चेकिंग हुई और कितने शोहदों को गिरफ्तार कर चालान भेजा गया सहित नौ बिदुंओं पर सूचना मांगी थी। साथ ही 11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाने व अपराध की गंभीरता को देखते हुए धारा 151, 110, 294, 354 व गुंडा एक्ट में कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। अभियान समाप्त होने में सिर्फ चार दिन बाकी हैं, लेकिन एंटी स्क्वॉड ने शोहदों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसे एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने अभियान में सिर्फ खानापूरी करने पर फटकार लगाई और जारी दिशा-निर्देशों के क्रम में कार्रवाई करने के आदेश दिए। इससे थाना प्रभारियों में हड़कंप मचा है। लापरवाही बरतने वाले थाना प्रभारी व टीम प्रभारियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन


11 दिसंबर से 25 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। टीमों को संवेदनशील स्थानों, स्कूल, बाजार स्थानों पर आपत्तिजनक गतिविधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। लापरवाही पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed