{"_id":"5df521288ebc3e87d46880be","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3880833134","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब ! गन्ना क्रय केंद्र पर 100 रुपये प्रति ट्रॉली देना पड़ रहा सुविधा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब ! गन्ना क्रय केंद्र पर 100 रुपये प्रति ट्रॉली देना पड़ रहा सुविधा शुल्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगबहादुरगंज। क्षेत्र की चीनी मिलों के गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से गन्ना उतरवाई के नाम पर 100 रुपये प्रति ट्रॉली सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है जिससे परेशान होकर गन्ना किसानों ने विभागीय अफसरों से इस मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट अजबापुर और लोनी के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना आपूर्ति को पहुंचने वाले किसानों से गन्ना उतरवाई के नाम पर सेंटर संचालक अवैध वसूली कर रहे हैं। आलम यह है कि किसान या तो अपने साथ गन्ना उतरवाने के लिए मजदूर लेकर आए या फिर उतरवाई का रुपया दें तभी उनका गन्ना तौला जा सकेगा। किसानों ने आरोप लगाया है कि उनसे प्रति ट्रॉली 100 रुपये वसूल किए जाने के बाद ही तौल के बाद गन्ना उतारा जा रहा है। अगर किसान उतरवाई के नाम पर रुपये नहीं दे रहा है तो उसका गन्ना वाहन से नहीं उतारा जाएगा। किसान कई बार गन्ना समिति के सचिव और मिल के जीएम सहित अन्य जिम्मेदारों को इस मामले से अवगत करा चुके है लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। आरोप है कि प्रदेश मुख्यालय से गन्ना विभाग के अधिकारी क्षेत्र में आते तो हैं लेकिन चीनी मिलों के गेस्ट हाउस में रुककर किसानों की समस्या सुने बिना ही वापस चले जाते है।
गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से गन्ना उतरवाई की जिम्मेदारी ट्रांसपोर्टर की है। किसानों को अगर रुपया देना पड़ रहा है तो किसान पहले ट्रांसपोर्टर से इस बारे में बात करें।
विज्ञापन
- सुभाष चंद्र खोखर, केन हेड, डीसीएम श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट, अजबापुर
किसानों से उतरवाई के नाम पर रुपया नहीं लिया जा सकता है। किसान अपना गन्ना तौल के बाद सेंटरों पर ही डाल दें। शिकायत मिलने पर संबंधित तौल लिपिक का लाइसेंस निरस्त करके उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और साथ ही मिल के जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- बृजेश कुमार पटेेल, जिला गन्ना अधिकारी