फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

काफी प्रयासों के बाद खुला अतरिया-भीमदत्त राजमार्ग

Sun, 15 Dec 2019 01:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
धनगढ़ी-नेपाल। सुदूर पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र में हुई भीषण बर्फबारी से शुक्रवार को बंद हुए अतरिया-भीमदत्त राजमार्ग को स्थानीय लोगों व पुलिस और सड़क डिवीजन के प्रयासों के बाद खोला जा सका है। शुक्रवार से ही बीच रास्ते में भारी संख्या में वाहन और यात्री फंसे हुए थे। जो राजमार्ग खुलने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से शुक्रवार तक पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बर्फबारी के चलते पहाड़ी जिलों को जोड़ने वाला अतरिया से जाने वाला भीमदत्त राजमार्ग पर साहुखर्क व हगुलटे मे काफी बर्फ गिरी थी। जिससे रास्ता बंद हो गया था। धनगढ़ी की ओर से तथा उधर पहाड़ की ओर से आने जाने वाले वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। काफी संख्या में यात्री फंसे थे। डोटी जिला के एसपी दिलीप सिंह देउवा ने बताया स्थानीय लोगों, सड़क डिवीजन डोजर तथा पुलिस के सहयोग से सड़क पर जमा बर्फ को हटाया गया। शनिवार को पूरी तरीके से रास्ता खुल सका। रास्ता खुलने के बाद फंसे वाहन तथा यात्री अपने गंतव्य को रवाना हो सके।
विज्ञापन

बर्फबारी से नेपाल टेलीकॉम के टॉवर में आई खराबी
धनगढ़ी-नेपाल। नेपाल के सुदूर पश्चिम के पहाड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार की रात हुई भीषण बर्फबारी से हगुलटे लेक में स्थित नेपाल टेलीकॉम के टॉवर में खराबी आने से सात पहाड़ी जिलों का संचार संपर्क ठप हो गया। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुदूर पश्चिम प्रदेश के पहाड़ी जिलों मे बृहस्पतिवार की रात हुई बारिश और बर्फबारी से जहां क्षेत्र में ठंड बढ़ी है। वहीं पहाड़ी जिलों डोटी, डडेलधुरा, बाजुरा, बझांग, आछाम, बेतड़ी, दार्चुला जिलों में संचार माध्यम से जोड़ने के लिये हेगुलटे लेक में लगे नेपाल टेलीकॉम टॉवर में भी बर्फबारी के कारण खराबी आ गई। जिससे लोगों का पहाड़ी क्षेत्र के सभी जिलों से संपर्क टूट गया। संचार संपर्क ठप होने से टेलीफोन और इंटरनेट सेवा भी पूरी तरह से ठप हो गई। जिससे लोगों को एक दूसरे से संपर्क स्थापित करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed