फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित

Sat, 14 Dec 2019 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। बारिश और ओलावृष्टि के बीच सर्द हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। बृहस्पतिवार रात करीब 2:30 बजे से शुरू हुई बारिश शुक्रवार को देर शाम तक होती रही। इस दौरान लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर बेहजम गांव के सामने सड़क पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। तकनीकी फाल्ट से कई जगह बिजली सप्लाई बाधित हो गई तो शिवकॉलोनी, नई बस्ती, अर्जुनपुरवा मोहल्लों और जिला अस्पताल परिसर में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। इधर, शुक्रवार को दुधवा में पर्यटन बंद रहा, जो शनिवार और रविवार को भी बंद रहेगा। मौसम ठीक रहा तो रविवार को पर्यटक फिर वन्य जीवों का दीदार कर सकेंगे। इसी क्रम में जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को शनिवार को बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बारिश से लड़खड़ाई बिजली सप्लाई
बारिश और तेज हवाओं से शहर की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे सुबह लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ा। विभागीय अफसरों के अनुसार कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां लाइन पर गिर जाने से फॉल्ट आ गए। अवर अभियंता गढ़ी उपकेंद्र आशीष कनौजिया ने बताया कि शहर क्षेत्र में 250 केवीए का एक और खीरी में 25-25 केवीए के दो ट्रांसफार्मर फुंक गए, इन्हें बदलवा दिया गया। कुल मिलाकर शहर में दस घंटे बिजली सप्लाई लड़खड़ाई रही। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी कई स्थानों पर बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन

तालाब में तब्दील हुए गन्ना क्रय केंद्र, तौल हुई ठप
बांकेगंज। ग्रामीण क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों में घुटनों तक पानी भर गया। इससे सारे दिन तौल ठप रही। मेन लाइन में आई तकनीकी खराबी के चलते कस्बे सहित पूरे इलाके की बिजली सप्लाई पूरे दिन ठप रही। उधर, धौरहरा में भी गन्ना क्रय केन्द्रों पर तौल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तिकुनिया में अस्पताल बना तालाब
तिकुनिया-निघासन। बारिश से कस्बा तिकुनिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तालाब के रूप में तब्दील हो गया। इस कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
गन्ना यार्ड में भर गया पानी, किसान परेशान
गुलरिया। गुलरिया चीनी मिल के गन्ना यार्ड में चारों तरफ पानी भरा होने से किसान परेशान हैं। चीनी मिल में बने कृषक विश्राम गृह में गंदगी पटी पड़ी है। कृषक विश्राम गृह तक पहुंचने वाले रास्ते में कीचड़ तथा पानी भरा हुआ है। इस संबंध में गुलरिया चीनी मिल के उप महाप्रबंधक गन्ना गिरिजेश सिंह ने बताया कि जल्द ही व्यवस्थाएं ठीक हो जाएंगी।

ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान
बारिश और ओलावृष्टि से सरसों ,आलू की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि ओलावृष्टि लगभग 20 मिनट तक हुई। तिकुनिया में किसान गुरमीत सिंह पुष्कर ने बताया गन्ने की सिंचाई बढ़िया हो गई है। बारिश जारी रही तो लाही, गेहूं की फसल पर बुरा असर पड़ सकता है। निघासन क्षेत्र में बारिश से गन्ने और गेहूं की फसल को लाभ पहुंचा है वहीं लाही की फसल को नुकसान पहुंचा है। तेज हवा चलने से गन्ने की फसल कई जगह लुढ़क गई है।
भीखमपुर प्रतिनिधि के अनुसार तेज बारिश से तिलहनी फसलों में लाही और दलहनी फसलों में मसूर को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed