{"_id":"5df3caa38ebc3e87ed66f377","slug":"civic-amenities-lakhimpur-news-bly3878507190","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश को सर्दी से बचाएं, विभिन्न स्थानों पर एसडीएम ने गोशालाओं का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश को सर्दी से बचाएं, विभिन्न स्थानों पर एसडीएम ने गोशालाओं का निरीक्षण कर दिए कई निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। सर्दी और बारिश के बीच गोशालाओं की स्थिति को कई स्थानों पर देखा गया। संबंधित तहसील के एसडीएम ने न सिर्फ निरीक्षण किया बल्कि गोवंश को सर्दी से बचाने के लिए कई निर्देश दिए।
गोला गोकर्णनाथ। ब्लॉक बांकेगंज की ग्राम पंचायत कुशमौरी की अस्थायी गोशाला का एसडीएम अखिलेश यादव ने निरीक्षण कर गोवंश को सर्दी से बचाने के निर्देश दिए।
कुशमौरी गोशाला में 114 गोवंश संरक्षित हैं। शुक्रवार पूर्वाह्न 11 बजे एसडीएम अखिलेश यादव यहां पहुंचे और सर्दी से बचाने के लिए गोवंश शेड को तिरपाल से ढकवाया और अधिकारियों को निर्देश दिए कि नवजात गोवंश को जूट के बोरों से ढककर रखें। साथ ही गोवंश को बरसाती पानी और शीत लहर से बचाने का शीघ्र प्रबंध करें।
जंगबहादुरगंज । भारी बारिश के बीच एसडीएम मोहम्मदी स्वाति शुक्ला ने ब्लॉक पसगवां की अस्थायी गोशाला कसरावल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां पन्नी डलवाने के वीडीओ को निर्देश दिए। एसडीएम ने गोवंशीय पशुओं के खिलाने को दो क्विंटल धान और गुड़ दिया। इस दौरान डिप्टी सीवीओ डॉ. जगदीश सिंह, ग्राम विकास अधिकारी सौरभ प्रकाश सिंह ने गोसेवक सलमतुल्ला व राजू को कंबल दिए ।