फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Civic Amenities

पीएफएमएस की खराब प्रगति पर डीपीआरओ को चेतावनी जारी

Sun, 08 Dec 2019 06:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 06:46 PM IST
विज्ञापन
Civic Amenities
लखीमपुर खीरी। सीडीओ अरविंद सिंह ने विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की, जिसमें उन्होंने पंचायत विभाग के कार्यों का पर्याप्त अनुश्रवण नहीं करने पर डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव को चेतावनी जारी की है। साथ ही पीएफएमएस (पब्लिक पेमेंट मैनेजमेंट सिस्टम) की प्रगति में सुधार लाने, ग्राम निधि की धनराशि नियमता उपभोग करने, पुराने अपूर्ण शौचालयों को तत्काल पूर्ण कराने के निर्देश एडीओ पंचायत और सहायक डीपीआरओ को दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक बांकेगंज, धौरहरा और फूलबेहड़ में एनआरएलएम में रिवाल्विंग फंड की प्रगति खराब होने पर एडीओ (आईएसबी) का वेतन रोकने और विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत करने के निर्देश डीडीओ अरविंद कुमार को दिए। धौरहरा के बीडीओ ने बताया कि एडीओ (आईएसबी) ब्लॉक कभी नहीं जाते हैं। इस पर सीडीओ ने संबंधित एडीओ (आईएसबी) को चेतावनी निर्गत करने के निर्देश डीडीओ को दिए हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लक्ष्य 9529 आवास के सापेक्ष कुछ लाभार्थियों को अभी प्रथम किस्त का भुगतान नहीं होने पर सीडीओ ने तत्काल प्रथम किस्त जारी करने के निर्देश सभी बीडीओ को दिए। विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि के तहत अधूरे छोड़े गए कार्यों को दिसंबर में ही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। शादी अनुदान से संबंधित ब्लॉकों को उपलब्ध कराई गई धनराशि का तत्काल उपभोग प्रमाण पत्र भेजने के निर्देश दिए। कन्या सुमंगला योजना के तहत लंबित आवेदनों का सत्यापन तुरंत कराकर जिला प्रोबेशन अधिकारी के लॉगिन पर भेजने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों के आवेदन पत्र में होने वाली त्रुटियों को ठीक कराने के लिए गांवों में डुग्गी पिटवाने के निर्देश दिए। ठंड से गोवंश को बचाने के लिए गोशालाओं में पर्याप्त शेड, तिरपाल, जूट के बोरों की व्यवस्था और बिछावन के लिए पराली का इंतजाम करने के निर्देश बीडीओ को दिए। जिला स्तरीय अधिकारियों को ब्लॉकवार नोडल अधिकारी नियुक्त कर सप्ताह में एक आश्रय स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के तहत गोवंश को किसानों की सुपुर्दगी में देने का लक्ष्य 15 दिन में पूर्ण करने के निर्देश दिए। मनरेगा के श्रमिकों को भुगतान कराने के लिए गोला, पसगवां और मोहम्मदी के बीडीओ को निर्देश दिए गए। एपीओ पसगवां और लखीमपुर को कार्यशैली में सुधार लाने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई। एपीओ पसगवां का मानदेय अग्रिम आदेशों तक बाधित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पीडी रामकृपाल चौधरी, डीडीओ अरविंद कुमार, उपायुक्त मनरेगा राजनाथ प्रसाद भगत, एआर कोआपरेटिव रत्नाकर सिंह, जिला कृषि अधिकारी सत्येंद्र प्रताप सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed