फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   civcamenities

शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2019 02:21 AM IST
विज्ञापन
civcamenities
गोला गोकर्णनाथ। नगर के अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर धारा 18 का विरोध किया।
विज्ञापन

नगर के अशासकीय विद्यालय कृषक समाज इंटर कॉलेज, पब्लिक इंटर कॉलेज, लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज, गांधी स्मारक विद्यालय, गुरु नानक कन्या इंटर कॉलेज शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर धारा 18 का विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शिक्षकों का कहना है कि नवीन सेवा चयन आयोग ने 2019 में चयन बोर्ड की धारा 21 को हटा दिया जिससे शिक्षकों, कर्मचारियों की सेवा असुरक्षित हो गई है। अब शिक्षक लागू की गई धारा 18 का प्रबल विरोध कर रहे हैं और यह विरोध 20 जनवरी तक चलेगा।

धारा 18 के तहत शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई, निलंबन, वेतन वृद्धि रोकने आदि का अधिकार प्रबंधकों को आयोग से मिल गया है। साथ ही प्राथमिक, जूनियर, माध्यमिक, स्नातक तक के शिक्षकों के लिए चयन आयोग गठन करने का विधेयक लाया गया जोकि शिक्षकों के हित में नहीं है। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री श्याममूर्ति शुक्ल ने बताया कि धारा 18 के विरोध में 23 दिसंबर से 20 जनवरी तक काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे और 21 जनवरी को प्रदेश के समस्त जनपदों के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर पूर्ण तालाबंदी के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे। इस मौके पर डॉ. लखपतराम वर्मा, डॉ. अनिल, एपी सरोज, आशी पांडे, रमेश सरोज, ऋषि कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed