फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chowki Police stuck in border dispute, case registered in Kotwali

Lakhimpur Kheri News: सीमा विवाद में फंसी रही चौकी पुलिस, कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 14 Feb 2025 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Chowki Police stuck in border dispute, case registered in Kotwali
लखीमपुर खीरी। सदर कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार की शाम लुटेरों ने एक मछली व्यापारी की धुनाई करते हुए उससे नकदी भी लूट ली। मछली व्यापारी ने एक लुटेरे को पहचान लिया।
विज्ञापन

घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी, लेकिन चौकी पुलिस सीमा विवाद बताते हुए उसे टरकाती रही। हालांकि बाद में पीड़ित कोतवाली पहुंचा जहां पर पूरी जानकारी दी। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में शारदा नगर के ग्राम मटेही निवासी खूबचंद्र ने बताया कि वह शारदानगर से मछली खरीदकर सदर कोतवाली स्थित महेवागंज की बाजार आकर बिक्री करता है। बृहस्पतिवार की देर शाम मछली बेचकर जब वह घर वापस जा रहा था। इसी दौरान पीछा कर रहे तीन लोगों ने उसे ग्राम रड़हापुरवा के पास रोक लिया। व्यापारी का आरोप है कि तीनों ने मिलकर उसकी पिटाई की। साथ ही जेब में रखे सात हजार से ज्यादा रुपये की नकदी लूट ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान मछली व्यापारी ने एक हमलावर को पहचान लिया तो गुस्साए लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, और फरार हो गए। घटना में उसके सिर में चोट आई हैं। आरोप है कि घटना के बाद मछली व्यापारी अपने परिजनों के साथ महेवागंज चौकी पुलिस के पास गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
चौकी पुलिस ने उसे सीमा विवाद में उलझाए रखा। शुक्रवार सुबह पीड़ित रामापुर पुलिस चौकी गया। पुलिस ने उसे घटना को महेवागंज की बताकर उसे वहां से भेज दिया। दोनों चौकियों के चक्कर काटने के बाद भी जब न्याय नहीं मिला तो पीड़ित कोतवाली पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस जांच में जुट गई है।

----------------------------
मछली व्यापारी कोतवाल आया था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। व्यापारी ने एक आरोपी को भी पहचानने की बात कही है, तलाश की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
अंबर सिंह, सदर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed