{"_id":"af2415bbf5697d472e04de0ac5aed42c","slug":"chinese-imports-stopped-having-risen-problems-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी का आयात बंद न होने से बढ़ी समस्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी का आयात बंद न होने से बढ़ी समस्या
लखीमपुर खीरी
Updated Sat, 04 Jul 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक में लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद भदौरिया ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी पार्टी है। केंद्र सरकार ने चीनी के आयात को अभी बंद नहीं किया है, इसलिए गन्ना किसानों की समस्या बढ़ी हुई है और उनकी हालत चिंताजनक होती जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा ने चीनी आयात बंद नहीं किया तो सपा जन आंदोलन करेगी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अनुराग पटेल ने कहा कि सभी प्रकोष्ठों की मासिक बैठकों की तिथियों को निर्धारित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठ अपनी-अपनी जिला/विधानसभाओं की कार्यकारिणी 15 दिनों तक जमा कर दें। युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष हाजी आरए उस्मानी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की प्राथमिकताओं को हर हाल में निस्तारित कराया जाए। पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी ने कहा कि जिले की सभी विधानसभाओं के सेक्टर प्रभारियों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएं। इस दौरान विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, विनय तिवारी, कृष्ण गोपाल पटेल, सुनील लाला, वंशीधर राज, कुंवर धीरेंद्र बहादुर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष शशांक यादव, रामपाल यादव, बजरंग सिंघल, तृप्ति अवस्थी, दिव्या सिंह, अशोक वर्मा, रमेश अग्रवाल समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।