{"_id":"672bbc0924eafbec4d0a3f54","slug":"child-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-lakhimpur-news-c-120-1-sbly1008-132701-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आकर बालक की मौत
विज्ञापन
बांकेगंज। थाना मैलानी क्षेत्र के कुकरा गांव में सड़क पर खेल रहा आठ वर्षीय बालक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई।
कुकरा गांव में रमेश का आठ वर्षीय पुत्र नैमिष उर्फ जीतराम बुधवार दोपहर अपने सहपाठियों के साथ आर्य समाज मंदिर के निकट सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान वह सड़क से गुजर रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुत्र की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर ट्रैक्टर स्वामी कुकरा निवासी खजांची और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संवाद