{"_id":"6675da1f0b179221af0274d4","slug":"child-dies-after-being-hit-by-combine-machine-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-122838-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से बालक की मौत
विज्ञापन
खेत में खड़ी कंबाइन मशीन। संवाद
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को प्रतिबंधित साठा धान की कंबाइन मशीन से कटाई के दौरान पुआल एकत्र कर रहे किशोर की मशीन के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस ने कंबाइन मशीन कब्जे में ले ली है।
ग्राम पंचायत इटकुटी के मजरा चमरुटांडा में खेत में शुक्रवार को साठा धान की कटाई चल रही थी। गांव के अन्य बच्चों के साथ ओमप्रकाश सिंह का 12 वर्षीय पुत्र कार्तिकेय सिंह चारे के लिए कंबाइन के पीछे गिरने वाले पुआल इकट्ठा कर रहा था। मोड़ पर अचानक चालक ने कंबाइन मशीन को बैक किया, जिससे पीछे पुआल इकट्ठा कर रहा कार्तिकेय सिंह पिछले पहिये के नीचे आ गया।
साथी बच्चों ने शोर मचाया, तब तक कंबाइन का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह देख चालक कंबाइन छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर एसओ भीरा पंकज त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कंबाइन कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एसओ पंकज त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई होगी। कंबाइन थाने में खड़ी करा ली है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
साठा धान को लेकर एनजीटी में सुनवाई चल रही है। एनजीटी की ओर से गठित कमेटी 24 जून को जिले में आकर जांच करेगी। रिपोर्ट एनजीटी को भेजेगी। इसके बाद एनजीटी की ओर से जारी निर्देशों के क्रम में कार्रवाई की जाएगी।
- अरविंद चौधरी, जिला कृषि अधिकारी