{"_id":"60edda678ebc3e99790f36f6","slug":"child-dies-after-being-buried-in-a-pile-of-soil-in-rahajaniya-lakhimpur-news-bly452926940","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहजनियां में मिट्टी के ढेर में दबकर बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रहजनियां में मिट्टी के ढेर में दबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन
साथ खेल रहे बच्चों ने गांव में नहीं दी हादसे की सूचना
चपरतला (लखीमपुर खीरी)। मैगलगंज थाना क्षेत्र के रहजनियां गांव में एक बच्चा सोमवार की शाम खेलते समय मिट्टी के ढेर में दब गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि साथ खेल रहे बच्चों ने गांव में किसी को भी हादसे के बारे में नहीं बताया।
रहजनिया निवासी ओमप्रकाश का आठ वर्षीय लड़का अपने तीन दोस्तों के साथ गोमती नदी किनारे बने गड्ढ़ोें में खेल रहा था। इस दौरान ऊपर से मिट्टी का मलबा उसके ऊपर गिर गया, जिसमें वह दब गया। हादसे के बाद साथ खेल रहे बच्चे मौके से भाग गए। डर के कारण किसी भी बच्चे ने घटना की सूचना मलबे में दबे बच्चे के घरवालों को नहीं दी।
उधर, देर रात तक जब ओमप्रकाश का बेटा घर नहीं पहुंचा तो परिवार वालों को चिंता हुई। किसी तरह पता चला कि उनका लड़का दोस्तों के साथ खेलने के लिए गया था। वहीं मिट्टी के ढेर में दबकर उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन ने बच्चे के शव को निकाला। मृतक बच्चे के घरवालों का कहना था कि अगर बच्चों ने तुरंत ही हादसे की सूचना दे दी होती तो शायद उनका बेटा बच जाता।
विज्ञापन
गोमती नदी के किनारे खनन माफिया ने खोदे गड्ढे
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दिनों खनन माफिया के द्वारा काफी गहरे-गहरे गड्ढे बनाए गए हैं, जिसमें मिट्टी खोदी गई है। गड्ढों को बराबर नहीं किया गया है, वहां बच्चे अक्सर खेलने के लिए जाते हैं।