फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Child Development and Nutrition Department got first place

Lakhimpur Kheri News: बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग को मिला प्रथम स्थान

Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Child Development and Nutrition Department got first place
लखीमपुर खीरी। सरकार के आठ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में तीन दिवसीय राजापुर आईटीआई परिसर में सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन कार्यक्रम में सरकारी विभागों के करीब 40 स्टॉल लगाए गए थे। सबसे अच्छा स्टाल बाल विकास एवं पुष्टाहार विकास का रहा, जिसको प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

दूसरे नंबर पर कृषि विभाग और तीसरे नंबर पर आईटीआई का स्टॉल रहा। सीडीओ ने संबंधित विभागों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए छह दिव्यांगों को व्हीलचेयर, चार दिव्यांगों को बैसाखी, पिछड़ा वर्ग के 90 बच्चों को ओ लेवल सर्टिफिकेट, पांच को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लाभार्थियों को अनुदान का डेमो चेक, पांच लाभार्थियों को राशन कार्ड और 10 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत ऋण स्वीकृति दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंतिम दिन अंत्योदय से सर्वोदय थीम पर कार्यक्रम हुए। कार्यक्रम में बच्चों ने पारंपरिक लोक नृत्य, लोकगीतों पर शानदार प्रस्तुति दी। नामचीन जादूगर ने समा बांध दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अभय कुमार सागर, जिला कार्यक्रम अधिकारी भारत प्रसाद, परियोजना निदेशक डीआरडीए एसएन चौरसिया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed