{"_id":"571f74124f1c1b7827a91656","slug":"child-actors-fastened-sama","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल कलाकारों ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल कलाकारों ने बांधा समां
अमर उजाला ब्यूरो-गोला गोकर्णनाथ।
Updated Tue, 26 Apr 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
चैती मेला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चैती मेला: नृत्य प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा, देर रात तक डटे रहे दर्शक
छोटी काशी में ऐतिहासिक मेला चैती के सांस्कृतिक मंच पर नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दर्शक देर रात तक डटेे रहे।
चैती मेला के सांस्कृतिक मंच पर लालबहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद शुक्ल की अध्यक्षता में हुई नृत्य प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषक समाज इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुमतिनरायण दीक्षित और नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने दीप जलाकर किया।
नृत्य प्रतियोगिता में आदित्य शंखवार ने और एक मुलाकात जरूरी, मोहम्मद अनस ने लव डोज, माहिम शादाब ने घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम चक धूम धूम, पियूष गुप्ता ने देवा श्री गणेशा, राजन सैनी ने बेजुबा, बाराही दीक्षित ने गोरिया रे छोरिया रे और प्रेम रतन धन पायो, उज्जवल सैनी ने मेरो खोय गयो बाजू बन्द रसिया, मायरा शोयए ने घोड़े जैसी चाल हाथी जैसी दुम चक धूम धूम, माही ने प्रेम रतन धन पायो, श्रुति सैनी ने पिंगा डकोरि , नैमिष पांडे ने झबरा फैन हो गया, नैना देवी ने नगाड़े संग-ढोल बाजे, हर्षित शर्मा ने मैं हूं हीरो तेरा, नमन गर्ग ने कुड़ी नंबर क्वीन, आशू गर्ग ने इस दर्दे दिल की सिफारिश, अंशिका ने प्रेम रतन धन पायो, जाहन्वी ने आजा पिया आयी बहार, माही लोहिया ने अभी तो पार्टी शुरू हुई है, मुकेश कुमार निषाद ने सुपरमैन, सतनाम सिंह ने देवा श्री गणेशा, नैना गुप्ता ने -झुमका गिरा रे, नैना गिरि ने दिल करै चू चै, अजय कुमार ने आने से उसके आए बहार, ललित कुमार ने आपका आना दिल धड़काना, श्यामजी ने वन बोतल डाउन, तूलिका वाजपेयी ने मेरे ढोलना और हमरी अटरिया पे, श्रेया शुक्ला ने कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना, पीहू शुक्ला ने मेरो मन हेे गयो लता पता, यश शुक्ला ने खाइके पान बनारस वाला और यश गुप्ता ने ए वतन ए वतन पर नृत्य कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
--
नृत्य प्रतियोगिता में आदित्य रहे अव्वल
निर्णायक मंडल में अजमानी इंटर कॉलेज लखीमपुर के संगीत शिक्षक शोभित श्रीवास्तव और अनुराधा पटेल ने आदित्य शंखवार को प्रथम, जान्हवी को द्वितीय, श्रुति सैनी तृतीय, तूलिका वाजपेयी चौथे, बाराही दीक्षित को पांचवे, हर्षित शर्मा को छठे, नैना गिरि को सातवे, नैना देवी को आठवें, पुष्कर सैनी को दसवें स्थान के लिए चुना। इसी प्रकार माही, माहिम शादाब, क्रिषा सैनी, उज्जवल सैनी, नैना गुप्ता, मोहम्मद अनस, मायरा शोएब ने सांत्वना स्थान प्राप्त किया। मीनाक्षी अग्रवाल ने नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
--
पुस्तक का विमोचन किया
सांस्कृतिक मंच पर पूर्व गांधी स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक सौरभ दीक्षित द्वारा संपादित गोला गौरव पत्रिका 2016 का पालिकाध्यक्ष, सुमतिनरायण दीक्षित, महेंद्र त्रिपाठी, सुरेशचंद शुक्ला ने विमोचन किया।
--
ये हुए सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ। पालिकाध्यक्ष और सदस्यों ने सेवकराम त्रिवेदी, अब्दुल सलाम, सुशील मोहन कुदेशिया, राजन मिश्र, संदीप अवस्थी, भगवानशरण मिश्र, शशिकांत मिश्र, राजकुमार, गेंदनलाल कनौजिया, रामनरेश मिश्र, महेंद्र त्रिपाठी, इस्तियाक उल्ला खां, डॉ निर्मल सिंह को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
--
पुलिस की लापरवाही पर पालिकाध्यक्ष हुईं खफा
गोला गोकर्णनाथ। चैती मेला में पुलिस की ओर से बरती जा रही लापरवाही और अनुशासनहीनता को देखते हुए पालिकाध्यक्ष के तेवर कड़े हो गए हैं। उन्होंने मंच से कहा कि सत्ता के इशारे पर पुलिस प्रशासन मेले में सहयोग नहीं कर रहा है। मेले में सुरक्षा में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों को छोड़कर बाकी लोग ड्यूटी छोड़कर अपने बच्चों को मेले में घुमाते रहते हैं। मेले में एक महिला सिपाही ही दिखाई देती है। कुछ पुलिस वाले अपनी ड्यूटी में घोर लापरवाही बरत रहे हैं। झुंड बनाकर पुलिसकर्मी खड़े हो जाते हैं, जबकि तैनाती की जगह पर जाने की जरूरत नहीं समझते। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लाल बहादुर शास्त्री स्मारक विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य सुरेशचंद्र शुक्ल ने भी पुलिस की लापरवाही की मंच से कड़े शब्दों में निंदा की।
--
चैती मेले में आज
चैती मेले के सांस्कृतिक मंच पर 27 अप्रैल बुधवार को काला जादू एवं कठपुतली (पपेट-शो) रात्रि आठ बजे से।