फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chief of Programme Changes will be 20

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में  बदलाव, 20 को आएंगे

Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 15 Jun 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Chief of Programme Changes will be 20
मुख्‍यमंत्री आंगमन - फोटो : अमर उजाला
जीआईसी ग्राउंड पर मंच निर्माण शुरू
विज्ञापन

फोरलेन समेत अन्य योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दौरे पर करीब एक माह से अटकलों का दौर अभी जारी है।  कुछ दिन पूर्व 18 जून 2016 को प्रस्तावित सीएम के खीरी दौरे में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब मुख्यमंत्री के 20 जून 2016 को आने की सूचना हैै। इसको लेकर जिला प्रशासन  तैयारियों में जुट गया है। राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर जनसभा एवं लोकार्पण के लिए मंच निर्माण से लेकर पंडाल लगाने का कार्य तेज गति से शुरू हो गया है। 
बता दें कि लखीमपुर-सीतापुर मार्ग पर फोरलेन निर्माण के उद्घाटन के लिए पहले 19 मई को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ था। इसके बाद कार्यक्रम की तिथियां बदलती रहीं, मसलन चार जून को सीएम का दौरा प्रस्तावित हुआ। फिर छह जून को मुख्यमंत्री के दौरे की चर्चा रही। कुछ दिन पहले 18 जून को मुख्यमंत्री का खीरी दौरा प्रस्तावित हुआ, जिसके मुताबिक प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दीं, लेकिन मंगलवार की रात को फिर से कार्यक्रम में बदलाव की सूचना यहां आई। जिसके तहत वह अब 20 जून को सुबह नौ बजे जीआईसी खेल मैदान पहुंचेंगे। हालांकि प्रशासन को अब तक दौरे की अधिकारिक तौर पर सूचना नहीं मिली है, सिर्फ मौखिक निर्देश प्राप्त हुए हैं। लिहाजा डीएम आकाशदीप ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैैयार कर ली है। संबंधित विभागों को अपनी-अपनी प्रगति रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। इसके साथ ही मुुख्यमंत्री के निकलने वाले रास्तों पर सड़क निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जीआईसी ग्राउंड में सात फुट ऊंचा पक्का मंच बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव हुआ हैै, अब 20 जून को आएंगे। इसके मद्देनजर जीआईसी ग्राउंड पर तैयारियां चल रही हैैं। फोरलेन, महिला अस्पताल के प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा नए लाभार्थियों को समाजवादी पेंशन के चेक दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ दिनेश कुमार सिंह, परियोजना निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed