{"_id":"5f4e8a228ebc3e54706c0e46","slug":"checked-out-coaching-centers-in-gola-afratfari-lakhimpur-news-bly41829672","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोला में कोचिंग सेंटरों को चेक किया, अफरातफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोला में कोचिंग सेंटरों को चेक किया, अफरातफरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ। जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देश पर पहुंची टीम ने कोचिंग सेंटरों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया, जिससे कोचिंग संचालकों में अफरातफरी रही। टीम ने अग्रिम आदेश तक कोचिंग बंद रखने के निर्देश देते हुए जांच आख्या डीआईओएस को भेज दी है।
कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत जिले में शैक्षिक संस्थान एवं कोचिंग के संचालन पर प्रशासन द्वारा अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगाया गया है। उसके बावजूद गुपचुप तरीके से कई कोचिंग सेंटर खुल रहे हैं। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक हयात अली के निर्देश पर राजकीय हाईस्कूल गनेशपुर प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार सिंह, राजकीय हाईस्कूल कुकुरा के प्रधानाचार्य निरंजन सिंह की टीम ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण शुरू किया।
टीम ने ज्ञान ज्योति कोचिंग, इंग्लिश क्लासेज, सूर्या कोचिंग सेंटर, एक्सपर्ट क्लासेस, एग्जाम शाला कंप्टीशन क्लासेज, निश्चय कंप्टीशन क्लासेज सहित 10 कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर अग्रिम आदेश तक कोचिंग संस्थान बंद रखने के निर्देश दिए। चेकिंग अधिकारी सर्वेश कुमार सिंह, निरंजन सिंह ने बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान शैक्षिक संस्थान और कोचिंग संचालन पर शासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है। टीम ने 10 कोचिंग सेंटर चेक किए हैं, जिसकी जांच आख्या डीआईओएस को भेज दी गई है। संवाद