फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cheated victim of Rs 40 thousand by posing as Mumbai Police

Lakhimpur Kheri News: मुंबई पुलिस बनकर पीड़ित से ठगे 40 हजार

Mon, 26 Aug 2024 11:13 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 26 Aug 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Cheated victim of Rs 40 thousand by posing as Mumbai Police
लखीमपुर खीरी। खुद को मुंबई पुलिस से बताकर ठग ने मोहल्ला उदयपुर निवासी व्यक्ति से 40 हजार रुपये ठग लिए। तहरीर मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे देवकली मार्ग के मोहल्ला उदयपुर निवासी डॉ. दिलबाग सिंह ने बताया कि उनका बेटा मुंबई में रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार को एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस में होने का दावा करते हुए बेटे के किसी दुर्घटना में फंसे होने की बात कही। इस पर परिजन घबरा गए।
विज्ञापन

कॉल करने वाले ने बेटे के खिलाफ कार्रवाई न हो, इसके लिए 40 हजार रुपये मांगे। परिजनों ने बिना बेटे से बात किए ही दिए गए यूपीआई नंबर पर 40 हजार रुपये भेज दिए। पुष्टि करने के लिए परिजनों ने बेटे से बात की तो मामला ठगी का निकला। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी अंबर सिंह को पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठगी होने पर 1930 नंबर पर करें काल
साइबर एक्सपर्ट बताते हैं कि पहले तो किसी के झांसे में न आएं। साथ ही अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अगर कोई ठगी का शिकार होता है तो तत्काल 1930 टोल फ्री नंबर पर काल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही नजदीकी पुलिस स्टेशन पर भी जाकर सूचना दें। 1930 पर कॉल करने पर भेजे गए रुपये का ट्रांसफर होने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed