फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cheap medicines will be available at CHCs too, Jan Aushadhi Centres open

Lakhimpur Kheri News: सीएचसी पर भी मिलेंगी सस्ती दवाएं, जनऔषधि केंद्र खुले

Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Cheap medicines will be available at CHCs too, Jan Aushadhi Centres open
लखीमपुर खीरी। अब जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर भी सस्ती दवाएं मिलेंगी। प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र योजना के तहत जनपद की नौ सीएचसी पर जनऔषधि केंद्र खोलने के लाइसेंस जारी किए गए हैं। औषधि केंद्र खुलने से मरीजों को सस्ती दवाएं मिलने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक बबिता रानी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निघासन, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओयल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला गोकर्णनाथ, मोहम्मदी, बेहजम, मितौली, फूलबेहड़, पलिया और फरधान में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना के तहत जन औषधि केंद्रों का सत्यापन और जांच के बाद लाइसेंस जारी किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनऔषधि केंद्र के लिए आवेदन आए थे, जिनकी सर्वे रिपोर्ट सहायक आयुक्त औषधि लखनऊ मंडल को भेजी गई थी, जहां से लाइसेंस जारी कर दिया है। औषधि निरीक्षक ने बताया कि इन सीएचसी पर भी अब लोगों को सस्ती दवाएं मिल जाएंगी। जल्द ही अन्य सीएचसी पर भी आवेदकों को लाइसेंस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed