फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Chaiti Mela: The echo of tunes left memories behind

चैती मेला : सुरों की गूंज छोड़ गया यादें

Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Fri, 17 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Chaiti Mela: The echo of tunes left memories behind
चैती मेले के समापन पर गोला गौरव के रूप में सम्मानित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं। स्रोत आयोजक
गोला गोकर्णनाथ। ऐतिहासिक चैती मेले का 20वें दिन भव्य समापन हुआ, जिसमें बॉलीवुड गायक शब्बीर कुमार के गीतों ने समापन की रात को खास बना दिया।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री भाजपा व विधान परिषद सदस्य अनूप गुप्ता ने किया, जबकि अध्यक्षता आनंद त्रिवेदी ने की।शब्बीर ने जब हम जवां होंगे, हैरान हूं मैं आपकी जुल्फों को देखकर, सारे शिकवे गिले भुलाके कहो... जैसे गीत गाकर समा बांध दिया। उन्होंने समृद्धि तिवारी के साथ युगल गीत भी प्रस्तुत किया। समृद्धि ने भी अपनी गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
डांसर सपना और मुस्कान की प्रस्तुतियों पर युवा झूम उठे। कानपुर के मिमिक्री कलाकार अर्पित सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की आवाज की शानदार नकल कर खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अवनि कुमार पांडे, सत्यप्रकाश अग्रवाल, आरती सिंह, विश्वनाथ सिंह, नानक चंद वर्मा, आनंद सोनी, रज्जन खां, हर्ष अवस्थी, धर्मेंद्र वाल्मीकि, कफील अहमद, सौरभ तिवारी, अनिल गुप्ता, दानिश राईन, मंजू जायसवाल, गीता विश्वकर्मा और ब्रह्मा कुमारी संस्था की सुनीता सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
आठ प्रतिभाओं को मिला ‘गोला गौरव’ सम्मान
धार्मिक, कला, साहित्य, सामाजिक और चिकित्सा समेत विभिन्न क्षेत्रों की आठ प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इनमें अवधेश श्रीवास्तव उर्फ दीपू लाला, डॉ. स्मिता तिवारी, बृजेश तिवारी, केशव अग्रवाल, विकास शुक्ला, डॉ. आकाश राजपूत, अनिल कुमार जलोटा शामिल रहे। साथ ही मेला व्यवस्था में सहयोग करने वाले सभासदों व पुलिसकर्मियों को भी सम्मानित किया गया।

-------------
तीन दिन बढ़ाई गई मेले की अवधि
नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि खराब मौसम के कारण व्यवधान को देखते हुए मेले की अवधि तीन दिन बढ़ा दी गई है। हालांकि, इन दिनों में मंचीय कार्यक्रम नहीं होंगे, लेकिन बिजली, पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed