{"_id":"380b653065bff2dd0291e6dcd8187246","slug":"central-school-kids-memorandum-given-to-the-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने डीएम को दिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय विद्यालय के बच्चों ने डीएम को दिया ज्ञापन
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 19 Mar 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के केंद्रीय विद्यालय के हाईस्कूल के विद्यार्थियों के सामने इस बार अगली कक्षा में प्रवेश का संकट है। विद्यालय के पास भवन का अभाव है जिससे 11,12 की कक्षाएं चल पाने की संभावना नहीं है। इसको देखते हुए हाईस्कूल के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने डीएम से मिलकर 11,12 की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की।
केंद्रीय विद्यालय के बच्चाें ने गुरुवार को डीएम को प्रार्थनापत्र देकर बताया है कि केंद्रीय विद्यालय के शैक्षिक आयुक्त को पत्र भेजकर 11 और 12 की कक्षाएं शुरू कराने की मांग की गई थी। उन्होंने पत्र के जवाब में बताया है कि विद्यालय के पास कमरों का अभाव है। विद्यालय को उचित एवं सुरक्षित कमरे उपलब्ध हो जाएंगे तभी 11 और 12 की कक्षाएं संचालित हो पाएंगी। विद्यालय के बच्चों ने बताया है कि इससे पूर्व कक्षा दस की कक्षाएं संचालित करने के लिए पूर्व डीएम की अनुमति से समीप ही पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्षों में दसवीं की कक्षा शुरू की गई थी। अभिभावकों ने बताया है कि वर्तमान में भी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के कक्ष लेकर कक्षाएं संचालित की जा सकती हैं। उन्होंने मांग की कि वे बेसिक शिक्षा अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करें जिससे 11 की कक्षा शुरू हो सके। प्रार्थनापत्र देने वालों में राजेश कुमार मिश्रा, कौशल किशोर मिश्रा, आशीष श्रीवास्तव और शिवम सहित तमाम अभिभावक और विद्यार्थी शामिल थे।