फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   CDO pitched against

सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोला

Thu, 07 May 2015 08:16 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 07 May 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
CDO pitched against
ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने गुरुवार को सीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपने दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष ने समीक्षा बैठक में अभियंताओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र भाषा बोलकर उन्हें कक्ष से बाहर करने की घटना को शर्मनाक बताते हुए इसकी निंदा की। संगठन ने बांह पर काली पट्टी बांधकर गुरुवार से विरोध करने और डीएम से वार्ता कर आगे की रणनीति तैयार करने का निर्णय किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष प्रवीण  प्रताप सिंह का आरोप है कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अवर अभियंता कक्ष में संगठन की बैठक की गई। जिसमें बुधवार के दिन जनपदीय समीक्षा बैठक के दौरान आंगनबाड़ी भवन की समीक्षा में प्रभारी डीएम (सीडीओ) ने अत्याधिक आवेश में ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के सहायक अभियंताओं के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी की और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद दोनों अभियंताओं को सभा कक्ष से बाहर चले जाने के लिए कहा। इसकी निंदा करते हुए इंजीनियर्स संघ ने नाराजगी जताई। बैठक में यह निर्णय किया गया कि डीएम इस समय अवकाश पर हैं, इसलिए उनके आने तक विभाग के सहायक अभियंताओं और अवर अभियंताओं द्वारा सीडीओ के आदेशों का अनुपालन नहीं किया जाएगा। बैठक में कहा गया कि सीडीओ ने आंगनबाड़ी केंद्रों के निर्माण को लेकर सवाल उठाया था। जबकि इस कार्य के लिए विभाग को बजट 28 अप्रैल को आवंटित हुआ है। वहीं दूसरी ओर जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्माण के लिए जगह उपलब्ध करानी थी, लेकिन उन्होंने जमीन नहीं दी। ऐसे में बिना जमीन के सात दिन में आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण कैसे संभव है। बैठक के बाद संगठन ने दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान अध्यक्ष पीपी सिंह, सचिव डीएन रस्तोगी, एसडीओ सतीश राघवेंद्रम समेत कई अभियंता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed