{"_id":"670422295f9458c7ce0775a0","slug":"cbse-ncert-will-tell-you-which-field-to-make-a-career-in-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-130657-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई : किस क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर... बताएगी एनसीईआरटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई : किस क्षेत्र में बनाएं कॅरिअर... बताएगी एनसीईआरटी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित सीबीएसई स्कूलों के छात्र 12वीं के बाद किस क्षेत्र का चयन करें, एनसीईआरटी इसमें मदद करेगी। छात्र-छात्राओं को भविष्य को संवारने के लिए एनसीईआरटी ने कॅरिअर गाइडेंस बुक तैयार की है। इसके माध्यम से बच्चों को जागरूक किया जाएगा।
सीबीएसई के छात्रों को 10वीं और 12वीं के बाद कॅरिअर की जानकारी लेने के लिए काउंसलर के पास जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। अब छात्रों को यह जानकारी एनसीईआरटी से मिलेगी। एनसीईआरटी ने यूनिसेफ की मदद से कॅरिअर गाइडेंस बुक तैयार की है। जानकार बताते हैं कि कॅरिअर मार्गदर्शन सामग्री के दो खंड विकसित किए गए हैं।
इसमें 21 डोमेन में 500 कॅरिअर कार्ड से जानकारी मिलेगी। इस तरह से एक ही पुस्तक में छात्रों के कॅरिअर से जुड़े सभी सवालों के जवाब मिल जाएंगे। बोर्ड ने इस बाबत स्कूलों को जानकारी भेजी है। कहा है कि वह कॅरिअर मार्गदर्शन पुस्तक छात्रों के उपयोग के लिए उपलब्ध कराएं। इस पुस्तक में साइंस, टेक्नॉलॉजी, इंजीनियरिंग, गणित (स्टैम), नॉन स्टैम, स्किल और अन्य विषयों की जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
इस पुस्तक के माध्यम से छात्रों को यह पता चल सकता है कि 12वीं के बाद कौन सा कोर्स या ट्रेनिंग छात्रों को करनी चाहिए, ताकि उन्हें भविष्य में रोजगार मिल सके। इससे यह लाभ होगा कि छात्रों को जिन प्रश्नों के सवाल काउंसलरों से नहीं मिलेंगे, इस सामग्री के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही 12वीं के बाद सरकारी नौकरी के कौन से विकल्प हैं, इसकी भी जानकारी मिलेगी।