फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cash and jewellery worth Rs 10 lakh stolen from six houses in Dandepurva

Lakhimpur Kheri News: डांडेपुरवा में छह घरों से नकदी, जेवर समेत 10 लाख की चोरी

Wed, 04 Sep 2024 03:05 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery worth Rs 10 lakh stolen from six houses in Dandepurva
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान-संवाद
महेवागंज। थाना फरधान क्षेत्र के डांडेपुरवा गांव में चोरों ने रात भर उत्पात मचाया। छह घरों को निशाना बनाकर चोर दस लाख के जेवर और नकदी चुरा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी हुई तो पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 पर सूचना के बाद पुलिस पहुंची और मौका मुआयना किया।
विज्ञापन

डांडेपुरवा गांव में तीन सगे भाइयों समेत छह घरों से चोर करीब पांच लाख के जेवर और कुछ नकदी चुरा ले गए। गांव निवासी अजीत सिंह ने बताया कि गर्मी की वजह से घर के लोग बाहर सो रहे थे। देर रात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुस गए। कमरे में रखे बक्से से जेवर और नकदी चुरा ले गए। बाद में चोरों ने राम सिंह, अमर सिंह और मान सिंह तीन सगे भाइयों के कमरे का ताला तोड़कर अलमारी, बक्सा खंगाल लिया। दो लाख के सोने, चांदी के जेवर और नकदी ले गए।
विज्ञापन

मान सिंह ने बताया कि बहू और लड़का कमरे में सो रहे थे, चोर बाहर से कुंडी बंद कर गए। गांव के ही जयपाल के घर खिड़की काटकर चोर दाखिल हो गए। कमरे में संदूक से झुमके, पायल, मटरमाला, मंगलसूत्र और नकदी पार कर दी। लाल साहब ने बताया कि त्योहार पर मायके आई पुत्री के जेवर भी चोर चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो संदिग्धों को पकड़कर पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरियों की बात सुन लोग रात में पहरा दे रहे हैं। रविवार देर रात गांव किनारे एक बाइक पर सवार दो युवक दिखे। उन्हें रोका गया तो वह भागने लगे। इसके बाद गांव में हो हल्ला मच गया। ग्रामीणों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।


खिड़की तोड़कर दुकान से हजारों की चोरी

बिजुआ। भीरा कस्बे में चोर पीछे की खिड़की तोड़कर नकदी समेत हजारों का सामान चुरा ले गए। दुकान स्वामी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बे के अजय अग्रवाल की लखीमपुर मार्ग पर अंकुश ट्रेडर्स के नाम से प्लास्टिक के समान की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने पीछे की खिड़की तोड़कर दुकान के भीतर घुस गए। वहां काउंटर में रखे 15,000 रुपये चोरी कर लिए। भुक्तभोगी ने तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed