फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case registered against school manager and two others for culpable homicide

Lakhimpur Kheri News: स्कूल प्रबंधक और दो अन्य पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Dec 2023 11:35 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Case registered against school manager and two others for culpable homicide
मृतक ​शिवांश वर्मा फाइल फोटो
लखीमपुर खीरी। मीरपुर स्थित चिल्ड्रेन एकेडमी के कक्षा 12 के छात्र शिवांश वर्मा की मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर स्कूल की प्रबंधक सहित दो अन्य के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, छात्र की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, बिसरा सुरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह चिल्ड्रेन एकेडमी में ईसानगर के मितौला गांव निवासी शिवांश वर्मा शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए गया था। अध्यापकों ने उससे मैदान पर एक राउंड दौड़ लगवाई थी। दौड़ लगाने के बाद शिवांश की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि हालत बिगड़ने के बाद भी स्कूल प्रबंधन ने उसे न तो अस्पताल में भर्ती कराया और न ही उनको मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन

हालत ज्यादा गंभीर होने के बाद कॉलेज के कर्मचारी उसे एक निजी अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल पहुंचते ही छात्र की मौत हो गई। मौत होने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तरह मामला शांत कराने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। इधर मृतक छात्र के पिता अनिल कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने प्रबंधक कुमुद गोविल सहित विपिन यादव व अंगद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा पंजीकृत करते हुए छानबीन शुरू कर दी है। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने की वजह से विसरा सुरक्षित किया गया है।


माहौल न हो खराब, कई थानों की पुलिस रही तैनात
लखीमपुर खीरी। पोस्टमार्टम के बाद छात्र शिवांश का शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। ग्रामीण जमा हो गए। परिजन काफी आक्राेशित थे। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग होने लगी। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस गांव पहुंची। एहतियातन धौरहरा, खमरिया व अन्य थानों की पुलिस भी गांव में तैनात कर दी गई। माहौल खराब न हो, इसके लिए पीएसी की तैनाती भी की गई। सीओ धौरहरा पीपी सिंह भी गांव पहुंचे और परिजनों से बात की। कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने छात्र के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed