फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of rejection of nomination papers, officers kept trying to end the protest, but did not get success

Lakhimpur Kheri News: तीसरे दिन भी जारी रहा किसानों का विरोध-प्रदर्शन

Mon, 30 Sep 2024 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Case of rejection of nomination papers, officers kept trying to end the protest, but did not get success
गन्ना सोसायटी में प्रदर्शन करते किसान। संगठन
मोहम्मदी। गन्ना समिति के डेलीगेट के 48 नामांकनपत्र खारिज होने के बाद से किसानों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार शाम से शुरू हुआ किसानों का विरोध-प्रदर्शन तीसरे दिन रविवार को भी जारी रहा। काफी संख्या में किसान समिति के बाहर डटे रहे। निरस्त पर्चे बहाल किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटने के लिए कहा और कुर्सी इधर-उधर करने लगे। सपा नेता क्रांति कुमार सिंह ने धरनास्थल से न हटने की बात कही। सूचना मिलते ही भीड़ एकत्र हो गई। दिनभर अधिकारी वार्ता करने का प्रयास करते रहे, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रदर्शन करने वाले सहायक निर्वाचन अधिकारी और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

किसान अपनी मांग पर अड़े रहे कि जो पर्चे निरस्त किए गए हैं, उन्हें बहाल किया जाए। सपा सांसद आनंद भदौरिया को जानकारी दी जाती रही। धरना-प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के क्रांति कुमार सिंह, सपा महिला प्रकोष्ठ की अंजलि सिंह, प्रख्याति खरे, आरती जनवार, रन्नू दीक्षित, डॉक्टर जुबेर खां, अबरार मंसूरी, भारतीय किसान यूनियन के बलबीर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed