फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Case of culpable homicide against doctors and operator of service hospital

Lakhimpur Kheri News: डॉक्टरों और सेवा अस्पताल के संचालक पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा

Sat, 30 Mar 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Case of culpable homicide against doctors and operator of service hospital
पलियाकलां। दुधवा रोड स्थित सेवा अस्पताल में महिला की मौत के मामले में मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने दो डॉक्टरों समेत अस्पताल संचालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। गलत इलाज से मौत के आरोप की सीएचसी अधीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय डाॅक्टरों की टीम जांच करेगी। हालांकि शुक्रवार को जांच शुरू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


मोहल्ला रंगरेजान प्रथम निवासी मनोज कुमार की 25 वर्षीय पत्नी सुलोचना उर्फ सुनैना को प्रसव पीड़ा होने के बाद मंगलवार की रात एक बजे परिजनों ने दुधवा रोड स्थित सेवा अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि गलत इलाज और लापरवाही के कारण बच्ची को जन्म देने के बाद सुलोचना की मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने अस्पताल में तोड़फोड़ की थी। बृहस्पतिवार की देर शाम पोस्टमार्टम होने के बाद शव लाया गया। इधर, कोतवाल विवेक कुमार उपाध्याय ने बताया कि मृतका के पति मनोज दिवाकर की तहरीर पर अस्पताल के डाॅ. अंशू सिंह, डाॅ. वसीम खान और अस्पताल प्रबंधक शिव कुमार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ से मिले निर्देशों के तहत उनके नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मामले की जांच करेगी और जो तथ्य सामने आएंगे उसके हिसाब से रिपोर्ट सीएमओ को प्रेषित की जाएगी। फिलहाल अभी जांच शुरू नहीं हो सकी है।
-डाॅ भरत सिंह, सीएचसी अधीक्षक पलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed