{"_id":"682cbcec37883badd306bce5","slug":"case-filed-against-many-including-bjp-leader-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-146279-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: भाजपा नेता समेत कई पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: भाजपा नेता समेत कई पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
सिंगाही। थाना क्षेत्र के गांव निबौरिया में यूकेलिप्टस के पेड़ों की कटाई को लेकर हुए विवाद और फायरिंग के मामले में न्यायालय के आदेश पर सिंगाही पुलिस ने भाजपा मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा समेत नौ नामजद और बीस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बीती 25 अप्रैल को गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र वर्मा और मंडल महामंत्री अरविंद वर्मा के बीच पेड़ों की कटाई को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि विवाद के दौरान वीरेंद्र वर्मा ने अरविंद वर्मा पर फायरिंग की थी। इस घटना के बाद अरविंद वर्मा की तहरीर पर उसी दिन मुकदमा दर्ज कर लिया गया था, जबकि वीरेंद्र वर्मा की ओर से दी गई तहरीर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
पुलिस ने वीरेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया था, जबकि अन्य नामजद आरोपियों ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस की निष्क्रियता से क्षुब्ध वीरेंद्र वर्मा के बेटे आशीष वर्मा ने न्यायालय की शरण ली। सुनवाई के बाद अदालत ने सात मई को मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। आदेश के 12 दिन बीत जाने के बाद सोमवार को सिंगाही पुलिस ने रिपोर्ट न्यायालय में पेश करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद