{"_id":"67fd4ea48f3bceaaee09dfc4","slug":"case-filed-against-11-people-including-ranger-and-four-forest-guards-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-143551-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रेंजर और चार वन दरोगा समेत 11 लोगाें पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रेंजर और चार वन दरोगा समेत 11 लोगाें पर मुकदमा
विज्ञापन
फरधान। पुलिस ने एक वन रेंजर, चार वन दरोगा और एक वाचर समेत 11 लोगों पर कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित ने घर में रखी घरेलू उपयोग के लिए शीशम की लकड़ी जबरन उठा ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी अतुल वाजपेई ने कोर्ट में वाद दायर कर बताया, उसके पुस्तैनी खेत में शीशम के तीन पेड़ थे। 30 मई 2024 को आधी में एक पेड़ गिर गया था। पेड़ खेत में पड़ा रहा। कई दिनों बाद सूख जाने के बाद वह पेड़ को चार टुकड़ों में करके घरेलू उपयोग के लिए घर ले आया था।
आरोप है पांच जून 2024 को दोपहर करीब डेढ़ बजे मैगलगंज वन क्षेत्र के रेंजर कृष्ण कुमार, वन दरोगा उमेश वर्मा, दो अन्य अज्ञात वन दरोगा, वाचर आशीष वर्मा और पांच अन्य अज्ञात लोग दलबल के साथ पहुंचे।
विज्ञापन
इन लोगों के साथ में ट्रैक्टर-ट्राॅली थी। घर में लगी चार बोटा शीशम की लकड़ी जबरन उठा ले गए। किसी से शिकायत करने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी दी।
अतुल का आरोप है कि कमल के पास नाजायज असलहा भी था, जिसे दिखाकर धमकाया भी था। उसने कोर्ट में वाद दायर किया। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर उपरोक्त लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।