{"_id":"666f4f5e7503e27a5700f886","slug":"case-against-20-youths-including-five-named-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-122416-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पांच नामजद समेत 20 युवकों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पांच नामजद समेत 20 युवकों पर मुकदमा
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सदर विधायक के कैंप कार्यालय पर पथराव करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद समेत बीस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में थाना खीरी के गांव फतेह चंदपुरवा मजरा बस्तौली निवासी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि 13 जून को वह मोहल्ला पटेल नगर में अपने मित्र के घर बैठे थे। तभी महाराज नगर क्रिकेट क्लब के 10-15 अज्ञात युवक आ धमके। दबंग युवकों ने मोहल्ले के कई लोगों का कनेक्शन काटकर तार फन मॉल के पीछे चल रहे नाइट टूर्नामेंट के लिए लाइन जोड़ने लगे। जानकारी होने पर सदर विधायक योगेश वर्मा के समर्थकों ने इसका विरोध किया था, जिस पर दबंग युवकों ने कैंप कार्यालय पर पथराव कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ शुरू हुई। दो दिन तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। शनिवार की रात अरुण कुमार वर्मा की तहरीर पर पुलिस ने आदिल, मोहम्मद आरिफ, सलमान, रिजवान उर्फ गोलू, रिजवान निवासी मोहल्ला महाराज नगर सहित 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
आरोप है कि सभी युवक असलहे लेकर आए थे। आदिल व आरिफ ने अपने साथियों के उकसाने पर जान से मारने की नीययत से फायर भी किया था। फायरिंग की घटना में किसी तरह वह बाल-बाल बच गए थे। मौके पर पुलिस आते देख कुछ आरोपी भाग निकले थे। शहर कोतवाल अंबर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।