फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Car collides with trolley loaded with sand two youths killed in lakhimpur kheri

लखीमपुर खीरी में हादसा: सड़क पर खड़ी मौरंग भरी ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 26 Sep 2026 11:37 AM IST
सार

खीरी क्षेत्र में शुक्रवार रात सड़क पर खड़ी ट्रॉली से कार टकरा गई। हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन
Car collides with trolley loaded with sand two youths killed in lakhimpur kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर जिले के खीरी थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मौरंग भरी ट्राली से कार टकरा गई जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
शुक्रवार देर रात एक कार में दो युवक सवार होकर कहीं जा रहे थे। शंकरपुर के पास सड़क किनारे कच्चे मार्ग पर मौरंग से भरी ट्रॉली खड़ी थी। कार सवार युवक उसे देख नहीं पाए अचानक सामने ट्रॉली को देखकर कार अनियंत्रित हो गई और ट्रॉली में जा घुसी। 
विज्ञापन


टक्कर के बाद कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। इसी दौरान ट्रॉली भी कार के ऊपर पलट गई। कार में सवार सुधांशु पाठक (25 वर्ष) निवासी भोजपुर, थाना कोतवाली सदर और उदित शर्मा (24 वर्ष) निवासी रंगीला नगर, थाना कोतवाली सदर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed