फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   cane commisner's inspection

चार जनवरी तक होगा गन्ने का बकाया भुगतान

Sun, 28 Dec 2014 12:03 AM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Sun, 28 Dec 2014 12:03 AM IST
विज्ञापन
cane commisner's inspection
प्रदेश के गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा ने कहा है कि स्थानीय चीनी मिल के बीते पेराई सत्र के बकाया गन्ने का भुगतान चार जनवरी तक करा दिया जाएगा। इसके बाद नवीन पेराई सत्र का भुगतान शुरू होगा।
विज्ञापन

गन्ना आयुक्त ने चीनी मिल में कहा कि जिले में बीते पेराई सत्र का बकाया सिर्फ गोला की चीनी मिल पर है। इसकी अदायगी चार जनवरी तक करने के लिए मिल अधिकारियों से लिखित ले ली गई है। उन्होंने बताया कि सामान्य गन्ना प्रजाति कोशा 92423 को लंबी अवधि का होने के कारण अनुपयुक्त प्रजाति घोषित किया गया है। इसके स्थान पर नई प्रजातियों का गन्ना बोने के लिए किसानों को प्रेरित किया जाएगा जिसके लिए उन्हें गन्ना विभाग और चीनी मिल से बीज आदि सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण वर्मा ने वर्ष 1997 से 2000 तक सहकारी गन्ना विकास समिति गोला और फरधान की गन्ना विकास कमीशन राशि 77 लाख 13 हजार 432 रुपये बजाज चीनी मिल गोला द्वारा रोकने का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि इस बाबत हाईकोर्ट द्वारा आदेशित किया जा चुका है। इस पर गन्ना आयुक्त ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व गन्ना आयुक्त द्वारा एक आदेश जारी किया गया था। इस प्रकरण में विधिक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौल कांटों का जायजा लिया
गन्ना आयुक्त सुभाष चंद शर्मा ने सबसे पहले प्राचीन शिव मंदिर में भोले बाबा का जलाभिषेक किया। इसके बाद सहकारी गन्ना समिति कार्यालय का निरीक्षण किया। समिति से वह चीनी मिल गए जहां तौल कांटों का निरीक्षण करने के बाद चीनी मिल की गन्ना पेराई का अवलोकन किया। इस मौके पर डीसीओ जगदीश चंद्र यादव, गन्ना समिति सचिव भूपेश कुमार राय, चीनी मिल के प्रबंधक आपरेशन एके गुप्ता, यूनिट हेड ओमपाल सिंह, गन्ना महाप्रबंधक अजय शर्मा, कारखाना प्रबंधक आरके मिश्र, हाईकोर्ट के अधिवक्ता गिरीश चंद वर्मा, किसान नेता महेश गिरि, राजू सिंह, अशोक वर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed