फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Canals dry, crops drying up due to lack of irrigation

Lakhimpur Kheri News: नहरें सूखीं, सिंचाई के अभाव में सूख रहीं फसलें

Sun, 14 Apr 2024 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Canals dry, crops drying up due to lack of irrigation
ममरी में सुखी पड़ी सीतापुर ब्रांच नहर-संवाद
ममरी। गर्मी के मौसम में फसलों की सिंचाई नहीं हो रही है। इससे किसान परेशान हैं। दो हफ्ते से सूखी खीरी और सीतापुर ब्रांच सहित सभी नहरों में पानी शीघ्र चलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन


तेलियाकुंडा, हरिहरपुर, मोतीपुर, हेमपुर, ममरी, बरगदिया, हैदराबाद, खरगापुर आदि ग्रामों के किसानों का कहना है कि खेतों में खड़ी गन्ना, ज्वार, उड़द, मूंग की फसलें सिंचाई मांग रही हैं। खीरी और सीतापुर ब्रांच समेत सभी नहरें दो सप्ताह से सूखी हैं। सिंचाई का अन्य साधन मौजूद नहीं है।
विज्ञापन

गर्मी होने की वजह से फसलें सूखने लगी हैं। छोटी बड़ी सभी नहरों को शीघ्र चलाने की मांग जिला प्रशासन से की है। उधर नहर महकमा के अवर अभियंता अभिषेक सिंह ने बताया कि नहरें दो सप्ताह के लिए बंद हुई थी। किसानों में पानी की डिमांड बढ़ी है, जिसे ध्यान में रखते हुए नहरों में अपनी 19 अप्रैल से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



गन्ना, मक्का, धान पर असरबिजुआ। बिजुआ-अलीगंज नहर में पानी न आने से गन्ने, मक्का, सब्जी, उड़द, मूंग, साठा धान की फसलें सूखने लगी हैं। नहरों में पानी न होने की वजह से किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मैलानी के पास से निकली नहर करीब 40 किलोमीटर तक सिंचाई करती है। काश्तकार नहर के सहारे गर्मी में ज्यादा फसलें लगाते हैं लेकिन जब पानी नहीं आता है तो फसलों पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। किसानों ने नहर में पानी छोड़ने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed