फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Cameras installed in sugarcane fields to trace tiger's location

Lakhimpur Kheri News: बाघ की लोकेशन ट्रेस करने को गन्ने के खेत में लगाए कैमरे

Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Cameras installed in sugarcane fields to trace tiger's location
बेलवा में मृतक के भाई मुकेश कुमार को सहायता राशि देते वनकर्मी
ममरी। मोहम्मदी वन रेंज के बेलवा गांव में बाघ के हमले में युवक राजेश वर्मा की मौत के बाद मंगलवार को वन विभाग ने घटनास्थल के आसपास चार कैमरे लगवाए हैं। डीएफओ संजय विश्वाल के निर्देश पर मोहम्मदी रेंज के वन कर्मियों ने कैमरों से बाघ की निगरानी भी शुरू कर दी है। उधर, वन विभाग की ओर से मृतक के भाई को दस हजार रुपये की सहायता राशि दी गई है।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नहर पर शौच के लिए गए ग्राम बेलवा निवासी राजेश वर्मा (45) पुत्र प्यारेलाल को गन्ने के खेत में छिपे बाघ ने हमला कर मार डाला था। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया था। मौके पर पहुंचे डीएफओ संजय बिश्वाल ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर गांव वालों को शांत कराया था। साथ ही रेंजर नरेश पाल सिंह को मौके पर कैमरे लगवाकर बाघ की निगरानी कराने के निर्देश दिए थे। एक दिन बाद रेंजर नरेश पाल सिंह ने बताया कि डीएफओ के निर्देश पर गन्ने के खेत के आसपास चार कैमरे लगवा दिए गए हैं। साथ ही बाघ की निगरानी में वनकर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा मृतक के भाई मुकेश कुमार को 10,000 रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी गई है। बताया कि मृतक के भाई को मुआवजा राशि दिलाने के लिए फाइल प्रोजेक्ट टाइगर लखनऊ को भेजी जा रही है। कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो बाघ को पिंजड़े में कैद करने की फाइल अमल में लाई जाएगी।

बेलवा में मृतक के भाई मुकेश कुमार को सहायता राशि देते वनकर्मी

बेलवा में मृतक के भाई मुकेश कुमार को सहायता राशि देते वनकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed